फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ‘I am here to raise serious issue, not politics’

‘राजनीति करने नहीं, गंभीर मुद्दा उठाने आया हूं’

Mon, 06 Jul 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Mon, 06 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
‘I am here to raise serious issue, not politics’
खेरागढ़/फतेहपुर सीकरी/किरावली/खंदौली। भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों के किसानों से रूबरू हुए। किसानों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वह यहां राजनीति करने नहीं बल्कि किसानों की बदहाली जैसा गंभीर मुद्दा उठाने आए हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति को लेकर उनसे चर्चा की। उन्होंने मृत तीन किसानों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये का चेक दिया। ओलावृष्टि से फसलों के बरबाद होने के बाद सदमे से इन किसानों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वरुण गांधी अपने लाव-लश्कर सहित सबसे पहले फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव फूलपुर पहुंचे। यहां पर मृत किसान रोहतान सिंह की पत्नी रामादेवी को चेक दिया। फिर पास ही सभा स्थल पर पहुंचे। लोगों में वरुण गांधी की झलक देखने को काफी उत्साह था। संचालक के आह्वान के बाद भी लोग बैठने को तैयार नहीं थे। आखिर में वरुण ने माइक थामा और कहा कि अब तक उड़ीसा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ से ही किसानों की आत्महत्या की खबरें आती थीं। मगर, अब अन्नादाता कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में भी हताश और निराश किसान मजबूरी में इस ओर अपने कदम बढ़ाने लगे हैं। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया। कहा कि पचास हजार रुपये का कर्ज लेने वाला किसान इसे वापस नहीं कर पाता तो उसकी कुर्की हो जाती है लेकिन किसानों के हजारों करोड़ों रुपये दबाए बैठे मिल मालिकों की कुर्की क्यों नहीं होती। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रयास से किसी की गरीबी दूर नहीं होगी लेकिन दूसरे लोग जरूर प्रेरित होेंगे। उनकी मदद को अपने हाथ आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद उनका काफिला खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऊंटगिर में पहुंचा। यहां मृत किसान राजेश सिकरवार की पत्नी सरिता को चेक दिया। किरावली में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद फतेहपुर सीकरी के गांव महंदऊ में किसान गंगाराम बघेल की पत्नी बरफी देवी को चेक दिया। उन्होंने दोनों जगह सभा को संबोधित किया। इसके बाद दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed