{"_id":"6ac4b51bd1638f4e7906428a","slug":"hut-fire-in-barhan-kills-two-buffaloes-government-aid-of-rs-75-000-expected-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में भीषण आग, दो भैंसें जिंदा जलीं: मजदूरी करने गया था परिवार, राख में बदल गया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में भीषण आग, दो भैंसें जिंदा जलीं: मजदूरी करने गया था परिवार, राख में बदल गया सामान
Tue, 06 Oct 2026 02:15 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:15 PM IST
सार
बरहन के नगला छबीला गांव में रविवार को झोपड़ी में आग लगने से दो भैंसों की जलकर मौत हो गई। परिवार मजदूरी करने गया था, इसी दौरान घरेलू सामान समेत झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
fire demo
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव नगला छबीला में रविवार दोपहर एक पशुपालक की झोपड़ी में आग लगने से दो भैंस जलकर मर गईं। झोपड़ी में रखा सभी घरेलू सामान जल कर राख हो गया।
नगला छबीला निवासी राजू झोपड़ी में परिवार सहित रह कर मजदूरी करके गुजर बसर करता है। उसके पास दो ब्याहनार भैंस थीं, जो कुछ दिन बाद बच्चा देने वाली थी। रविवार दोपहर राजू परिवार सहित मजदूरी करने गया था। तभी उसकी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से लगी कि झोपड़ी में बंधी हुई दो भैंस और रखा घरेलू सामान जलने के बाद ही बुझ सकी। दो भैंस के बच्चे किसी तरह छूट कर भाग गए।
बताया गया है कि जलती हुई राख से घूरे में लगी आग झोपड़ी तक पहुंचने से आग लगी। उपजिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित कुमार सिंह ने बताया कि आग से दो भैंसें मरीं हैं, जिनका पोस्टमार्टम कराया गया। जांच कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। एक भैंस पर 37500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। शासन से 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।