{"_id":"69c2f5c5fc246e4cdf0cff43","slug":"hussainpura-gram-panchayat-gets-tb-free-certificate-agra-news-c-421-1-pin1001-4209-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हुसैनपुरा ग्राम पंचायत को मिला ‘टीबी मुक्त’ प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हुसैनपुरा ग्राम पंचायत को मिला ‘टीबी मुक्त’ प्रमाण पत्र
विज्ञापन
पिनाहट। विकास खंड पिनाहट की ग्राम पंचायत हुसैनपुरा को वर्ष 2024-25 के लिए ‘टीबी मुक्त पंचायत’ घोषित किया गया है। यह प्रमाण पत्र क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रदान किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी,अरुण श्रीवास्तव आगरा द्वारा जारी प्रमाण पत्र में पंचायत के प्रधान सुनीता देवी को इस उपलब्धि पर बधाई दी गई है। साथ ही आने वाले वर्षों में भी टीबी मुक्त स्थिति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता, समय पर जांच और पूर्ण इलाज के कारण यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।