फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband who became a hindrance in love affair threatened to be cut into 36 pieces and filled in a blue drum

Agra News: प्रेम संबंधों में बाधा बने पति को 36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भरने की धमकी

Thu, 24 Apr 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband who became a hindrance in love affair threatened to be cut into 36 pieces and filled in a blue drum
भोगांव। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरवा के एक युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर धमकाया है। प्रेम संबंधों में बाधक बने पति को धमकी दी है कि उसे 36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया जाएगा। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए ऑडियो भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

ग्राम अहिरवा निवासी अनीश कुमार ने एसपी से शिकायत की। कहा, 10 अप्रैल 2016 को उसकी शादी बेवर के एक गांव की युवती से हुई थी। उसके बेटा और बेटी हैं। पत्नी के प्रेम संबंध दूसरे युवक से हैं। पांच अप्रैल को उसके मोबाइल पर अज्ञात युवक ने कॉन्फ्रेंसिंग कॉल की। इसमें उसकी पत्नी कह रही थी कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। पत्नी और उसके प्रेमी ने धमकी दी कि उसे मेरठ कांड की तरह 36 टुकड़े में काटकर मार दिया जाएगा। लाश को नीले ड्रम में भर दिया जाएगा। शिकायत पर ससुरालियों ने भी उसे धमकाया। एसपी ने मामले की जांच कराने व कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed