फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband watched a movie with boss trouble at home wife left her in-laws' house returned on this condition

Agra: बॉस के साथ पति ने देखी फिल्म, घर में हुआ क्लेश...पत्नी ने छोड़ा ससुराल; इस शर्त पर वापस लौटी

Sun, 18 Aug 2024 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 08:38 AM IST
सार

पति ने अपने बॉस के साथ फिल्म देखी। इस बात की जानकारी जब पत्नी को हुई तो घर में क्लेश हो गया। पत्नी गुस्से में घर छोड़कर मायके चली गई। मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा, जहां पत्नी अपनी शर्त पर वापस घर लौटी।
 

विज्ञापन
Husband watched a movie with boss trouble at home wife left her in-laws' house returned on this condition
पति पत्नी की लड़ाई - फोटो : freepik.com

विस्तार

आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को एक रोचक मामला सामने आया। पत्नी एक माह से मायके में केवल इसलिए रह रही थी कि पति बॉस के साथ फिल्म देखने चला गया था। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति उसे शॉपिंग नहीं कराता, फिल्म दिखाने नहीं ले जाता, कहने पर मारपीट करता है। काउंसलर ने घंटेभर मशक्कत के बाद दोनों में समझौता कराया।
विज्ञापन


मामला थाना सदर क्षेत्र का है। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि काउंसलिंग में पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह पति का बॉस के साथ फिल्म देखना था। इनकी शादी 2023 में हुई है। पति का कहना है कि शुरू में घूमना-फिरना रहा लेकिन काम के लोड में वक्त नहीं मिल पाता। 1 महीने पहले बॉस ने फिल्म देखने के लिए कहा और मैं चला गया। बस इसी बात पर पत्नी गुस्सा होकर मायके चली गई। काउंसलर ने बताया कि दोनों में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन


पति बनाता था पत्नी की रील, चली गई मायके
शनिवार को परामर्श केंद्र में 100 मामले पहुंचे, 10 मामलों में समझौता कराया गया। न्यू आगरा का भी एक मामला पहुंचा, जिसमें लड़के को रील बनाने का शौक था। वह आए दिन पत्नी की रील बना सोशल मीडिया पर डालता था, पत्नी को यह पसंद नहीं था। पत्नी ने कई बार पति के फोन का पासवर्ड मांगा तो पति ने पासवर्ड देने से मना कर दिया। ऐसे में पत्नी को पति पर शक हुआ और पति पर केस करा मायके रहने लग गई। काउंसलर ने पति-पत्नी का समझौता करा पति को रील न बनाने के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed