फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband took wife to in-laws' house information about death received after fou hours Mother became unconscious

विवाहिता की गई जान: ससुराल लेकर गया था पति, चार घंटे बाद मिली मौत की सूचना; रोते-रोते मां हुई बेसुध

Sat, 06 Apr 2024 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 07:52 AM IST
सार

विवाहिता अपने मायके में थी। पति आया और उसे अपने साथ ले गया। चार घंटे  बाद सूचना मिली की विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। 

विज्ञापन
Husband took wife to in-laws' house information about death received after fou hours Mother became unconscious
विवाहिता का फाइल फोटो और विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  हरीपर्वत थाना क्षेत्र में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शाम को ही वह पति के साथ मायके से ससुराल आई थी। परिजन ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन




 

यहां का है मामला
नाई की मंडी थाना क्षेत्र के निवासी नईम उद्दीन मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी यासरीन (27) का निकाह 2020 में बजीरपुरा निवासी सादाब के साथ किया था। बताया गया था कि सादाब जूते का व्यापार करता है। बेटी के ससुराल पहुंचने पर पता चला कि वह कोई काम नहीं करता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगा जा रहा था दहेज
अतिरिक्त दहेज में व्यापार करने के नाम पर रुपयों की मांग और मारपीट करता था। यासरीन को मारपीट कर कई बार घर से निकाला। बाद में समाज के लोगों के सामने पंचायत में माफी मांगकर बेटी को वापस ले जाता था।
बृहस्पतिवार को यासरीन शाम को करीब 8 बजे सादाब के साथ ससुराल गई। सुबह सादाब ने यासरीन के भाई फैजान को फोन कर बताया कि यासरीन सीढि़यों से गिरकर घायल हो गई है।


 
विज्ञापन

जानकारी पर फैजान परिजन के साथ एसएन इमरजेंसी पहुंचा। सादाब वहां से भाग चुका था। डॉक्टरों ने फंदा कसने से मौत का कारण बताया। परिजन ने हंगामा किया। यासरीन की सास और देवर पहुंच गए। दानों पक्षों में नोकझोंक हुई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब मामला शांत हुआ। हरीपर्वत थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। केस दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed