{"_id":"65c30d7b78e941c44601d0eb","slug":"husband-throws-wife-down-from-third-floor-in-agra-her-condition-is-critical-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूरता: आगरा में पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंक दिया नीचे, चीख सुन भागे पड़ोसी; पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रूरता: आगरा में पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंक दिया नीचे, चीख सुन भागे पड़ोसी; पहुंचाया अस्पताल
Wed, 07 Feb 2024 10:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:28 AM IST
सार
आगरा में पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे। घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बहुमंजिला इमारत (सांकेतिक)
- फोटो : Agra
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को आपस में कहासुनी होने पर आक्रोशित पति ने पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना मंटोला थाना क्षेत्र के ढोलीखार की है।
विज्ञापन
मुंडापाड़ा निवासी हाजी इलियास ने अपनी बेटी आरफी का निकाह करीब तीन वर्ष पहले ढोलीखार के मोहम्मद सैफ के साथ किया था। इलियास का आरोप है कि ससुरालीजन कम दहेज लाने पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। दो बच्चे होने के बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
घर पर आए दिन झगड़े होते हैं। आरोप है कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे विवाद के बाद पति, ननद और अन्य ससुरालीजन ने आरफी को छत से फेंक दिया। वह पड़ोसी के टिनशेड पर गिरी। गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को छत से फेंका गया है। यह जांच का विषय है। ससुराल पक्ष उत्पीड़न से तंग आकर छत से कूदने की बात कह रहा है। हालांकि कोई खुलकर सामने नहीं आया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई की जा रही है।