फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband take sleeping pills then retired soldier sexual harassment his wife

शर्मनाक: सिरदर्द की जगह नींद की गोली देकर पति को सुलाया, फिर रिटायर्ड फौजी ने पत्नी संग की हैवानियत

Fri, 10 Mar 2023 04:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 04:23 PM IST
सार

 रिटायर्ड फौजी को महिला पहले से जानती थी। फिरोजाबाद आने के बाद उसने  रिटायर्ड फौजी को फोन किया, तो उसने पति संग उसे अपने घर पर बुला लिया था। 

विज्ञापन
Husband take sleeping pills then retired soldier sexual harassment his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में झांसी की एक महिला ने अपने परचित सेवानिवृत फौजी पर घर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा लगाये गये आरोप के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी रिटायर्ड फौजी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मायके में हुई थी जान पहचान

झांसी निवासी महिला ने बताया कि जब वह झांसी में थी, तब उसकी जान पहचान फौजी से हुई थी, जो मूलरूप से  थाना नगला खंगर फिरोजाबाद के एक गांव का रहने वाला है। सेवानिवृत होने के बाद वह वर्तमान में शिकोहाबाद के मोहल्ला मेलावाला बाग में रह रहा है। हाल ही में वो अपने होमगार्ड पति के साथ फिरोजाबाद चूड़ी खरीदने के लिए आई हुई थी। यहां उसने जानपहचान के चलते  सेवानिवृत फौजी को फोन किया। उसने महिला को अपने घर पर बुला लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुर ने पानी पिलाकर किया दुष्कर्म: बहू की आपबीती, कार में लूटी मेरी अस्मत, पति को सुनाई दांस्ता तो उसने भी...
विज्ञापन
विज्ञापन

 


रात में पति के सिर में हुआ दर्द

महिला ने बताया कि रात में पति के सिर में दर्द हुआ तो उसने फौजी से गोलियां मंगाई थीं। फौजी ने सिरदर्द की जगह नींद की गोलियां लाकर दीं और उसने अपने पति को गोलियां खिला दीं, जिसके बाद पति सो गया। आरोप है कि रात में सोते समय फौजी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पति सुबह जागा तो उसने सारी घटना बताई। 


मामले की छानबीन कर रही  पुलिस

इसके बाद होमगार्ड ने थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और आरोपी रिटायर्ड फौजी को लेकर थाने आई। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं। महिला ने आरोप लगाया है। दोनों में मामले को निपटाने का प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलने पर मामले की सच्चाई जान कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed