फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband shot wife at gate of Mainpuri court

Mainpuri Crime News: तारीख पर आई पत्नी को दीवानी के गेट पर मारी गोली, आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 May 2022 12:09 PM IST
सार

मैनपुरी में दीवानी गेट पर आज सुबह बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। तारीख पर आई पत्नी को पति ने गोली मार दी। अचानक चली गोली से मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Husband shot wife at gate of Mainpuri court
घायल महिला का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में भरण-पोषण के मुकदमे में शनिवार को दीवानी न्यायालय तारीख पर जा रही महिला को पति ने रास्ते में घेर लिया। पति ने पत्नी की चोटी पकड़ने के बाद पहली गोली सीने पर मारी लेकिन वह गले के पास लगी। दूसरी गोली चलाई जो कि महिला के पैर में लगी। लहूलुहान होकर महिला सड़क पर गिर गई। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज सैफई रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद के राजीव गांधी नगर निवासी 32 वर्षीय पुत्री रूबी की शादी वर्ष 2009 में थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी रत्नेश त्रिपाठी के साथ हुई थी। अनबन के चलते करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रूबी दो बच्चों को लेकर मायके आ गई थी। पति के खिलाफ दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर करने के बाद वर्तमान में दिल्ली स्थित बहन के घर रह रही थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को मारी दो गोलियां 

शनिवार को रूबी सुबह साढे़ दस बजे मैनपुरी दीवानी न्यायालय में मामले में तारीख पर जा रही थी। वह ब्लॉक के पास पहुंची तभी सामने से आए पति रत्नेश ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। आरोपी ने महिला को दो गोली मारीं। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने आरोपी को तमंचा-कारतूस सहित पकड़ लिया। रूबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।


एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि दंपती के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी के चलते पति ने वारदात अंजाम दी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मामले में देर शाम पुलिस को पीड़िता रूबी की तहरीर प्राप्त हुई। रूबी ने बताया कि शनिवार को वह दीवानी न्यायालय तारीख पर आई थी तभी पति ने उसे रोक कर उसे दो गोलियां मारीं। न्यायालय में पति से भरण पोषण का वाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

गांव तखरऊ निवासी रत्नेश करीब डेढ़ साल से अपने दो बच्चों की सुपुर्दगी के लिए प्रयास कर रहा था। पत्नी रूबी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। इससे आरोपी ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

एक घंटे तक दहशत रही

दीवानी के पास हुए गोलीकांड बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। ब्लॉक में मौजूद फरियादी और कर्मचारी बाहर नहीं निकले। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आसपास काम करने वाले और मौजूद लोगों में एक घंटे तक दहशत का माहौल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed