{"_id":"63ee3f1edb9da3ed9a0fd5c8","slug":"female-prisoner-seeing-outside-world-after-13-years-imprisoned-for-the-crime-of-killing-husband-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: 13 साल बाद देखी बाहर की दुनिया तो बिलख पड़ी महिला बंदी, पति की हत्या के जुर्म में थी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: 13 साल बाद देखी बाहर की दुनिया तो बिलख पड़ी महिला बंदी, पति की हत्या के जुर्म में थी बंद
Thu, 16 Feb 2023 08:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 16 Feb 2023 08:05 PM IST
सार
कारागार से राजरानी के रिहा होने पर उसे फूल माला पहना कर बाहर भेजा गया। बाहर आते ही उसकी आंखो से आंसू बहने लगे।
विज्ञापन
जेल से रिहा हुईं राजारानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में पति की हत्या के जुर्म में 13 साल बाद बृहस्पतिवार को जब राजरानी जेल से बाहर आते ही बिलख पड़ी। जेल प्रशासन ने उसे चुप कराया और फिर माला पहनाकर विदाई दी। कारागार मंत्री की ओर से महिला की जुर्माना राशि जमा करने के बाद रिहाई संभव हो सकी है।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव महरमई निवासी राजरानी को पति की हत्या के आरोप में वर्ष 2012 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा 25 हजार का जुर्माना भी लगाया गया था। घटना के बाद 24 मई 2010 से वह जेल में ही निरुद्ध थी। हाईकोर्ट में अपील के बाद 29 नवंबर 2022 उच्च न्यायालय इलाहबाद ने राजरानी की जमानत मंजूर कर दी थी। जुर्माना की राशि 25 हजार रुपया जमा करने पर ही रिहाई की बात कही थी। लेकिन जुर्माना की राशि न होने के चलते राजरानी जिला कारागार से बाहर नहीं आ सकी थी।
जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार को कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने महिला बंदी से बातचीत के बाद जुर्माना राशि जमा कराई। जुर्माना राशि जमा होने के बाद बृहस्पतिवार को राजरानी को रिहा किया गया है। उधर कारागार से राजरानी के रिहा होने पर उसे फूल माला पहना कर बाहर भेजा गया। बाहर आते ही उसकी आंखो से आंसू बहने लगे। अपनी मां के साथ राजरानी घर चली गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दुल्हन की ऐसी जिद: 12वीं की परीक्षा देने के लिए रुकवाई विदाई, तीन घंटे तक दूल्हे संग बरात भी करती रही इंतजार