फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband's murder case: Post-mortem report shows husband's death due to septic simi shock

पत की हत्या मामला: पोस्टमार्टम् रिपोर्ट में सेप्टिक सिमी शॉक से हुई पति की मौत

Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Husband's murder case: Post-mortem report shows husband's death due to septic simi shock
कासगंज। ढोलना के बिलराम में पत्नी द्वारा प्रेमी संग मिलकर की गई पति की गई हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फेफडे़ का संक्रमण (फेफड़े गले हुए हैं) सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन

बिलराम के मोहल्ला कस्साबान निवासी गिरंद की हत्या उसकी पत्नी विनेश द्वारा अपने प्रेमी सतीश (विनेश के जीजा का भाई) के साथ मिलकर कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए पिता ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो गई है। पोस्टमार्टम में गिरंद के फेफड़े गले हुए निकले हैं। चिकित्सकों ने मौत का कारण सेप्टिक सिमी शॉक (फेफड़ों का संक्रमण) बताया गया है। इसके अलावा शरीर पर किसी प्रकार की चोट का निशान भी नहीं मिले हैं। इसके बाद पुलिस के सामने मौत की गुत्थी अब और उलझ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गिरंद की मौत सेप्टिक सिमी शॉक से होना बताया गया है, लेकिन पुलिस अवैध संबंधों को लेकर अपनी जांच पड़ताल जारी रखेगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। रोहन प्रमोद वोत्रे, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed