फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband refuses to marry his wife again in mainpuri

मैनपुरी: 'पति' ने किया दोबारा शादी करने से इनकार, 'पत्नी' के घरवालों ने पुलिस से लगाई गुहार

Wed, 24 Mar 2021 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Mar 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
husband refuses to marry his wife again in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने फर्रुखाबाद की युवती से प्रेम विवाह किया है। लेकिन युवती के परिवारवाले उनकी शादी दोबारा धूमधाम से करना चाहते हैं। युवक का कहना है कि वह शादी कर चुका है। अब बारात लेकर नहीं आएगा। इस पर युवती के परिजनों ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की। मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


प्रेम विवाह करने वाली बेटी के लिए मां की 'ममता' भी मरी, खौफनाक है चांदनी हत्याकांड की कहानी
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक और फर्रुखाबाद की रहने वाली युवती के बीच प्रेम संबंध हैं। दोनों कुछ दिन पूर्व अपने परिवारवालों की सहमति के बिना आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली थी। प्रेम विवाह के बाद दोनों कई दिनों तक दिल्ली में साथ-साथ रहे। कुछ दिनों पूर्व युवती फर्रुखाबाद में अपने मायके वालों के पास चली गई। अब युवती के घरवाले युवक से धूमधाम से धूमधाम बारात लेकर आने की बात कह रहे हैं। युवती भी अपने मायके में रह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी: पुलिस चौकी में धूमधाम से हुई प्रेमी युगल की शादी, तस्वीरों में जानें पूरी प्रेम कहानी


युवक का कहना है कि वे दोनों मंदिर में शादी कर चुके हैं। पति-पत्नी हैं। दोबारा शादी करने का सवाल ही नहीं है। उसने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच तनातनी बनी हुई है। मंगलवार को युवती के परिजन पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिले। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी ने मामले की जांच इंस्पेक्टर कोतवाली भानुप्रताप को सौंपी है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed