फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband pledged his anklet and gave money to nurse at CHC In Agra then she delivered his wife's baby

UP News: सीएचसी में प्रसव के लिए नर्स ने मांगे रुपये, पति ने गिरवी रखी पायल... तब हुई पत्नी की डिलीवरी

Mon, 09 Sep 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 11:33 PM IST
सार

ताजनगरी में सीएचसी में प्रसव के लिए नर्स ने रुपये मांगे। पति ने पायल गिरवी रखकर पैसे दिए तब उसकी पत्नी की डिलीवरी हुई। 

विज्ञापन
husband pledged his anklet and gave money to nurse at CHC In Agra then she delivered his wife's baby
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शमसाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए नर्स ने 3000 रुपये रिश्वत मांगी। इसको चुकाने के लिए पति को पत्नी की पायल गिरवी रखनी पड़ी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत करते हुए पति ने वीडियो वायरल की और अपनी व्यथा सुनाई। सीएमओ ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पूरा मामला शमसाबाद क्षेत्र के शेखपुरा गांव का है। गांव निवासी भगवान सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जो वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि कि पत्नी मनीषा को प्रसव पीड़ा होने पर शमसाबाद स्वास्थ्य केंद्र रात 10 बजे लेकर गए। 
विज्ञापन


कहा कि डॉक्टर नहीं थे। नर्स ने प्रसव कराने के लिए 3000 रुपये मांगे। न मानने पर रात 2:15 बजे पायल गिरवी रखकर नर्स को दिए। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया प्रसव के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत और वीडियो भी मिला है। जांच के लिए समिति बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/husband-pledged-his-anklet-and-gave-money-to-nurse-at-chc-in-agra-then-she-delivered-his-wife-s-baby-2024-09-09

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed