{"_id":"637a6cd57caa74043d08e0ee","slug":"husband-performing-last-rites-of-wife-detained-mainpuri-news-agr554190343","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का अंतिम संस्कार कर रहा पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का अंतिम संस्कार कर रहा पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। गांव तरौली में रविवार की सुबह बीमारी के चलते पत्नी की मौत के बाद अंतिम संस्कार कर रहे पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से सूचना दी गई, पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव तरौली निवासी भूपेंद्र चौहान दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। गांव में रह रही 30 वर्षीय पत्नी दीक्षा काफी समय से बीमार चल रही थी। शनिवार को दीक्षा की मौत हो गई। रविवार की सुबह पति अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचा, इस बीच जानकारी होने के बाद मृतका के मायके पक्ष से पिता बृजपाल सिंह निवासी गांव उदयपुर थाना राजलपुर जनपद फर्रुखाबाद व अन्य परिजन आ गए। उनके द्वारा पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पति भूपेंद्र को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने सूचना दी थी। जिस पर पति को हिरासत में लिया गया है। मायके पक्ष व पति से पूछताछ की जा रही है, मामले की जांच कर सही कार्रवाई की जाएगी।