फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband of the female employee shot the former store incharge in hundred bed hospital Mainpuri

Mainpuri: महिला कर्मचारी के पति ने पूर्व स्टोर इंचार्ज को मारी गोली, पत्नी से अवैध संबंधों का था शक

Sun, 11 Sep 2022 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 04:06 PM IST
सार

सौ शैया अस्पताल में पत्नी व कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने के बाद भागते समय आरोपी की रिवाल्वर मौके पर ही छूट गई। रिवाल्वर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
husband of the female employee shot the former store incharge in hundred bed hospital Mainpuri
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के जिला अस्पताल परिसर स्थित सौ शैया अस्पताल में शनिवार शाम महिला कर्मचारी के पति ने पहले तो पत्नी को मारने की कोशिश की। इसके बाद पत्नी से अवैध संबंध के शक में पूर्व स्टोर इंचार्ज को गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए आनन-फानन में आगरा ले जाया गया है। एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के खरपरी निवासी विमल चौहान का करीब दो माह पूर्व स्थानांतरण हो चुका है। वर्तमान में वह हमीरपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात हैं। शनिवार को वह विभागीय कार्य से सौ शैया अस्पताल आए थे। इस बात की जानकारी अस्पताल में तैनात एक महिला कर्मचारी के सेवानिवृत्त सैनिक पति चंद्रकांत कश्यप को लग गई। वह विमल पर पत्नी से अवैध संबंध का शक रखता है। गुस्से में रिवाल्वर लेकर शाम के समय वह सौ शैय्या अस्पताल में पहुंच गया। दूसरी मंजिल पर पहले तो पत्नी के पास पहुंचा और हाथापाई करते हुए मारने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचा लिया। इस बीच चंद्रकांत की नजर विमल पर पड़ गई तो वह आग बबूला हो गया और हाथापाई करना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार फायर भी किए गए, गोली लगने से विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


हंगामे के बीच लोगों को एकत्र होता देख चंद्रकांत वहां से भाग गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से आनन फानन में परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए। एसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी संतोष सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह मौके पर पहुंचकर जांच की। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए। महिला कर्मचारी ने बताया कि करीब चार वर्ष से पति से विवाद चल रहा है। शनिवार को पति ने अस्पताल में आकर उन्हें मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी चंद्रकांत को कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही थी। एसपी मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पत्नी से आरोपी का विवाद चल रहा था, वहीं विमल पर पत्नी से अवैध संबंध का शक था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दोषी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - , 
विज्ञापन
विज्ञापन

भागते समय अस्पताल में छूट गई आरोपी की रिवाल्वर

सौ शैया अस्पताल में पत्नी व कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने के बाद भागते समय आरोपी की रिवाल्वर मौके पर ही छूट गई। रिवाल्वर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। वहीं पुलिस इस घटना में फायरिंग की बात से इनकार कर रही है, लेकिन घटना के वक्त अस्पताल में मौजूद लोग गोली लगने की बात कह रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर कब्जा में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed