फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband murders wife in Agra Attacks on head burns body inside house by petrol

बीवी का बेदर्दी से कत्ल: सिर पर हमला कर की हत्या, बाइक से पेट्रोल निकाल घर में जलाई लाश; इसलिए हैवान बना पति

Thu, 01 Oct 2026 09:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 09:58 PM IST
सार

दिनभर गांव में चर्चा रही कि आखिर कोई पत्नी की इस कदर कैसे जान ले सकता है। चांदनी की दो वर्ष की बेटी सिद्दी है, जिसे मामा मनोज अपने साथ ले गया। मनोज ने बताया कि बहन चांदनी की बेटी का पालन पोषण अब वही करेगा।

विज्ञापन
Husband murders wife in Agra Attacks on head burns body inside house by petrol
मृतक चांदनी और हत्यारोपी पति लोकेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा स्थित अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव कुकथला में 27 वर्षीय विवाहिता चांदनी की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को हत्यारोपी पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

2022 में हुई थी चांदनी और लोकेंद्र की शादी
कुकथला निवासी लोकेंद्र की शादी 2022 में अकबरा निवासी चांदनी से हुई थी। दोनों के करीब दो वर्ष की बेटी सिद्दी है। चांदनी के परिजन का आरोप है लोकेंद्र आए दिन चांदनी से मारपीट करता था। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि कुकथला गांव में पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़ा इस कदर बढ़ा कि पति लोकेंद्र सोलंकी ने चांदनी के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल डालकर जला दी लाश
बाइक से पेट्रोल निकाल कर शव को घर के पीछे बने बाड़े में जला दिया। मृतका चांदनी के भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को पति समेत 7 ससुरालीजन के खिलाफ दहेज हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी पति लोकेंद्र सोलंकी और जेठ मानवेन्द्र उर्फ मयंक सोलंकी को कुकथला से सहता जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

शक बना हत्या की वजह
ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार, लोकेंद्र और चांदनी के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था। पति रोजाना रात को देर से घर लौटता था। चांदनी उस पर शक करती थी। इसी बात पर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। संभवत: शक की वजह से ही चांदनी की हत्या की गई।

दो साल की बेटी को साथ ले गया मामा
गुरुवार को दिनभर गांव में चर्चा रही कि आखिर कोई पत्नी की इस कदर कैसे जान ले सकता है। चांदनी की दो वर्ष की बेटी सिद्दी है, जिसे मामा मनोज अपने साथ ले गया। मनोज ने बताया कि बहन चांदनी की बेटी का पालन पोषण अब वही करेगा।

पुलिस का बयान
विवेचना के दौरान कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी संदेह के घेरे में हैं। पुलिस घटना से जुड़े तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को संकलित करने में जुटी है। घटना के बाद घर से भागे तीन महिला समेत पांच अन्य ससुरालीजन की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। -शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed