{"_id":"6156bf918ebc3e626b59631f","slug":"husband-murdered-his-wife-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: बहू से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: बहू से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Fri, 01 Oct 2021 01:28 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:28 PM IST
सार
एटा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे बहू से अवैध संबंध और जमीन विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में पुत्रवधू से अवैध संबंध में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी। मृतका के भाई ने बहनोई सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गुरुवार रात करीब नौ बजे 55 वर्षीय महिला की हत्या उसके ही पति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कर दी। हत्यारोपी को बंदूक सहित ग्रामीणों व परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने बताया कि बहन के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी कर दी गई है। गांव में दो मकान है, दोनों पुत्र अलग-अलग मकान में रहते हैं। आरोप है कि छोटे पुत्र की करीब छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन उसने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
छोटी बहू से थे अवैध संबंध
करीब तीन साल पहले पुत्र दूसरी महिला को पत्नी बनाकर ले आया। इसके साथ आरोपी के अवैध संबंध हो गए। इसका पत्नी विरोध करती थी। बदनामी के चलते पत्नी अपने मायके चली आई, यहां पर दो वर्ष तक रही।
महिला को उसके बड़े पुत्र ने बताया कि उसके हिस्से की जमीन भी पिता छोटी बहू के नाम करने जा रहे हैं। इस पर वह गांव में आ गई और उसने सिविल कोर्ट में एक वाद दायर कर जमीन की बिक्री पर रोक लगा दी थी।
एसएसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में महिला की हत्या उसके पति ने की है। पति का आचरण सही नहीं था और वह जमीन बिक्री करना चाहता था। इसका महिला विरोध करती थी। महिला के भाई की तहरीर पर पिता और साजिश में पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।