फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband murdered his wife After seven months of love marriage in agra up news

प्रेम विवाह के 7 माह बाद कत्ल: जिस पत्नी को जान से ज्यादा करता था प्यार, उसे दी इतनी दर्दनाक मौत; कांप गए लोग

Sat, 01 Jun 2024 08:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jun 2024 08:42 AM IST
सार

आगरा में एक पति ने पत्नी पर तेल डालकर जिंदा जला दिया। सात महीने पहले उसका प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि पत्नी किसी से बात करती थी। मना करने के बाद भी वो नहीं मानी। इसी वजह से उसे मार दिया। 
 

विज्ञापन
husband murdered his wife After seven months of love marriage in agra up news
मुस्कान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के बापू नगर में बृहस्पतिवार रात 8 बजे मुस्कान (23) को पति ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रेम-विवाह किया था।
विज्ञापन


 

खंदारी के बापू नगर खंदारी निवासी मुस्कान की अमन से दोस्ती थी। एक साल पहले उसके परिजन को जानकारी हुई। दोनों की जिद पर परिजन ने उनकी सात महीने पहले शादी करा दी। शादी के पांच महीने अमन मुस्कान को लेकर अपने घर रहा। दो महीने पहले पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा। बृहस्पतिवार रात 8 बजे अमन ने मुस्कान के भाई को वारदात की जानकारी दी। भाई को मौके पर बहन का शव जला हुआ मिला। कमरे में मिट्टी के तेल की कैन पड़ी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शक में ले ली जान
हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर अमन को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी फूट-फूटकर रोने लगा। उसने बताया कि मुस्कान अलीगढ़ के किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। उसने पत्नी को ऑनलाइन रुपये भी भेजे थे। उसने विरोध किया तो पत्नी उस पर दबाव बनाने लगी कि अब अलीगढ़ में ही रहेंगे। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया। उसने मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed