{"_id":"5dce41228ebc3e54f65bce7c","slug":"husband-murdered-by-wife-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने अपने हाथों उजाड़ा मांग का सिंदूर, गला दबाकर पति को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने अपने हाथों उजाड़ा मांग का सिंदूर, गला दबाकर पति को उतारा मौत के घाट
Fri, 15 Nov 2019 11:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक पति सुनील, आरोपी पत्नी अंजली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में झगड़े के दौरान महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुनील (30) पुत्र सतीश चंद्र जाटव पत्नी अंजली और दो बच्चों के साथ आगरा में रहता था। तीन दिन पूर्व वो आगरा से फिरोजाबाद में नई बस्ती स्थित आवास पर आया था। बुधवार रात सुनील और अंजली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
परिजनों के अनुसार विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई। झगड़ा और चीखपुकार की आवाज सुनकर वो सुनील के कमरे की ओर गए। सुनील के कमरे के जंगले से देखा तो अंजली सुनील का गला दबाए बैठी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

Trending Videos
मृतक के पिता ने लगाया यह आरोप
परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला, लेकिन इससे पहले ही सुनील की मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुनील के पिता ने पुलिस को बताया कि अंजली के किसी दूसरे व्यक्ति से विवाहेत्तर संबंध हैं। एसएचओ दक्षिण ने बताया कि सुनील की हत्या के मामले में उसकी पत्नी अंजली के खिलाफ पिता की तहरीर पर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है।
चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी
सुनील कुमार की शादी बिहार निवासी अंजली से चार वर्ष पूर्व हुई थी। एक बेटा सोनू (चार) एवं चार माह की बेटी है। पुलिस के मुताबिक सुनील शराब पीने का आदी था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।