फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband kills wife for not getting bullet motorcycle gifts from in-laws on first anniversary of marriage in agra

आगरा: शादी की पहली वर्षगांठ पर ससुराल से नहीं मिला तोहफा, तो कर दी पत्नी के हत्या

Tue, 26 Apr 2022 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 02:11 PM IST
सार

बाह में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया गया है कि शादी की पहली वर्षगांठ पर मोटरसाइकिल न मिलने पर इस वारदात के अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Husband kills wife for not getting bullet motorcycle gifts from in-laws on first anniversary of marriage in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के बाह में एक विवाहिता को दहेज लोभियो ने मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि शादी की पहली वर्षगांठ पर बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने से पति और उसके घरवाले नाराज थे। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद शव घर पर ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
पिढ़ौरा के गोपाल पुरा गांव के मेवाराम ने शमसाबाद थाने में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी विनीता (19) की शादी पिछले साल शमसाबाद के अलीनगर निवासी गुलशन के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत परिवार के अन्य लोग विनीता को प्रताड़ित कर रहे थे।  शुक्रवार को गुलशन विनीता को लेकर उसके मायके गोपाल पुरा आया था। शादी की पहली वर्षगांठ पर बुलेट की मांग की। 
विज्ञापन


विनीता के घरवालों ने इतनी महंगी मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई, जिस पर झगड़ा हो गया था।  जिसके बाद गुलशन शनिवार की शाम बेटी को लेकर घर चला गया। रविवार को विनीता के बीमार होने की सूचना उसके फुफेरे ससुर फौरन सिंह से मिली थी। बेटी के बीमार होने की सूचना मिलते ही मायके वाले उसकी ससुराल पहुंच गए। विवाहिता के पिता ने बताया कि बेटी के घर जाने पर वहां उसका शव पड़ा था। ससुराल के लोग फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति गुलशन, सास अंगूरी देवी, ससुर राम खिलाड़ी, ननद सपना, देवर जितेंद्र, चचेरी सास ललितेश, चचेरे ससुर महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को मायके में विनीता का अंतिम संस्कार किया गया।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed