फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband killed his wife sleeping in the house by hitting her with a brick in etah

एटा: पति ने घर में सो रही पत्नी को ईंट से कूचकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 10:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 10:22 AM IST
सार

एटा के गांव सादरपुर सरैया में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई है।  

विज्ञापन
husband killed his wife sleeping in the house by hitting her with a brick in etah
पत्नी की हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सकीट थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को गांव सादरपुर सरैया में एक व्यक्ति ने ईंट से कूचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब उसकी पत्नी घर में सो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव सादरपुर सरैया निवासी ऊदल सिंह ने गुरुवार रात को अपनी पत्नी फूला देवी (40) की निर्मम हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक ऊदल सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। गांव के लोगों ने बताया कि ऊदल सिंह अपनी पत्नी फूला देवी व 10 वर्षीय बेटे के साथ घर पर था। रात नौ बजे के करीब किसी बात को लेकर ऊदल सिंह गालीगलौज करने लगा। इस दौरान वह छत पर चला गया। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद पत्नी जैसे ही कमरे से बाहर निकली, वह नीचे आ गया और उसके सिर पर ईंट से प्रहार करने लगा। सिर को पूरी तरह कूच दिया, इससे महिला की मौत हो गई। पुलिस को खबर दी गई, जो घर से ऊदल सिंह को पकड़कर थाने ले गई। मृतका के भतीजे रिंकू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को बताया मानसिक बीमार

जिसमें उल्लेख किया है कि ऊदल सिंह मानसिक रूप से कमजोर हैं। जिसके कारण घर में तनाव व झगड़ा रहता है। गुरुवार रात उसने ईंट से प्रहार कर दिया। इससे फूला देवी की मौत हो गई। सीओ सकीट विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट धारा 304 आईपीसी में दर्ज की गई। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

10 साल के बेटे के सामने की वारदात

ऊदल सिंह का यह पैतृक घर नहीं है। उससे करीब 500 मीटर दूर वह अपनी पत्नी-बच्चों के साथ यहां रहता था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि बड़ा बेटा हैदराबाद में किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। दूसरी बेटी बहन के घर गई हुई थी। घर में केवल 10 वर्षीय छोटा बेटा प्रशांत ही मौजूद था। 

उसे भी आभास न था कि अचानक से इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। जब ऊदल सिंह ने जब फूला देवी के सिर पर ईंटों से प्रहार किए, उस समय भी वह घर में था। यह दृश्य देखकर बुरी तरह डर गया। भागकर बाहर गया और अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मैनपुरी जनपद के भोगांव निवासी फूला देवी के चचेरे भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। शक है अन्य लोग भी इस हत्याकांड में शामिल हैं। पूरी साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया है। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर ससुरालीजनों व मायके पक्ष के लोगों में नोंकझोक भी हुई। 

मायकेवालों को आशंका- साजिश से कराई गई हत्या 

महिला की हत्या के मामले में भले ही तहरीर सामान्य दी गई है। जिसमें केवल उसके पति को ही आरोपित किया गया है। लेकिन मायकेवालों को संदेह है कि महिला की हत्या साजिश के तहत कराई गई है। उधर, घटना के समय घर में मौजूद 10 साल का पुत्र अपनी मां की हालत और पिता के अमानवीय कृत्य को देखकर बुरी तरह सहम गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed