फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband killed his wife by strangulation in agra crime news

Crime: पत्नी के साथ पति की दरिंदगी की कहानी सुनकर कांप जाएंगे, लव मैरिज की थी, फिर दी दर्दनाक मौत

Sun, 05 Feb 2023 11:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Feb 2023 11:15 PM IST
सार

घटना के बाद पति फरार था। उसका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।  

विज्ञापन
Husband killed his wife by strangulation in agra crime news
पुलिस हिरासत में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा में दो महीने पहले पति ने नर्स पत्नी की हत्या चरित्र पर शक में की थी। आरोपी ने पत्नी के गले को तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी सांसे नहीं थम गईं। हत्या के बाद वो फरार हो गया। डीसीपी सिटी ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। 

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि एमएम गेट के शीतला गली निवासी अनुज भार्गव की शादी 11 साल पहले अन्नू भार्गव से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सिकंदरा के शिवम कुंज, ककरैठा में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। उनके दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन


30 नवंबर 2022 को अन्नू भार्गव का शव घर में पड़ा मिला था। शशांक भारद्वाज ने पुलिस को सूचना दी थी। घटना के बाद पति फरार था। उसका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पास आरोपी की आडियो रिकॉर्डिंग 

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अनुज भार्गव थाना एमएम गेट का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ वर्ष 2016 में थाना शाहगंज में अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। गैंगस्टर और एनडीपीएस के दो और मुकदमे दर्ज हैं। वह शादी के बाद शिवम कुंज में रहता था। अनुज की आदत की वजह से अन्नू की बनती नहीं थी। वह एक हास्पिटल में नर्स बन गई। काम की वजह से उसे मोबाइल पर बात करनी पड़ती थी। इस पर अनुज उस पर शक करने लगा। आए दिन उनके बीच झगड़ा होता था। 

बहाने से ले गया था कमरे पर 

आरोप है कि वह धमकी देता था। इस कारण अन्नू पति के किराये के मकान से दूर दूसरे मकान में बच्चों के साथ रहने लगी। यह बात अनुज को बुरी लगी। घटना वाले दिन अन्नू बाजार दूध लेने आई थी। तभी वो उसे मिला। बहाने से अपने घर ले गया। इस दौरान हत्या कर दी। घर पर ताला डालकर फरार हो गया। मां के घर नहीं आने पर बच्चों ने तलाश की। दूसरे दिन शव पिता के कमरे पर मिला। हत्या के बाद अनुज मथुरा और वृंदावन में रह रहा था। बच्चे उसके पैतृक मकान में उसकी मां के साथ रह रहे थे। पुलिस के पास आरोपी की आडियो रिकॉर्डिंग भी हैं, जिसमें वो पत्नी को धमकी दे रहा है।


 

पति बोला, पत्नी से बहुत प्यार करता था 

आरोपी अनुज भार्गव ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता था। एक दिन पत्नी रात में कहीं चली गई। वह न अपने किराये के मकान में पहुंची और न ही घर पर आई थी। इससे उसके चरित्र पर शक हुआ। उसी दिन उसने सोच लिया कि पत्नी को खत्म कर देगा। उसने मौका पाकर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। वह अब बच्चों से मिलने के लिए आया था। तभी पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed