{"_id":"664b4a62bebc70bfbf08e245","slug":"husband-kept-making-videos-mother-in-law-and-sister-in-law-beating-daughter-in-law-screaming-2024-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति कह रहा था मार दो इसे...सास और ननद पीट रही थीं, बहू के संग ऐसी बर्बरता का वीडियो देख खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति कह रहा था मार दो इसे...सास और ननद पीट रही थीं, बहू के संग ऐसी बर्बरता का वीडियो देख खौल उठेगा खून
Mon, 20 May 2024 06:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 20 May 2024 06:39 PM IST
सार
सास और ननद ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया। बहू को बुरी तरह लात-घूंसे से पीटा। वो रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दया के बदले उसे थप्पड़ मिलते रहे। इस दौरान पति ने भी उसे नहीं बचाया, बल्कि वो वीडियो बनाता रहा।
विज्ञापन
बहू को पीटती सास और ननद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के जैथरा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इसमें सास और ननद बहू की जमकर लात घूसों से पिटाई करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो बनाने वाला पति लगातार और मारो... खूब मारो... कहते हुए वीडियो बनाता जा रहा है।
वीडियो में जमीन पर पड़ी बहू अपने ससुर से बचाने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। वहीं ननद द्वारा जमीन पर पड़ी बहू के पेट पर लात मारी जाती है, जिससे वो चीखने लगती है। ससुर द्वारा बहू को पीटती बेटी को बार-बार धक्का मारकर अलग किया जा रहा है। तभी बिस्तर पर बैठी सास उठकर आती है और बहू के गाल पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में जमीन पर पड़ी बहू अपने ससुर से बचाने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। वहीं ननद द्वारा जमीन पर पड़ी बहू के पेट पर लात मारी जाती है, जिससे वो चीखने लगती है। ससुर द्वारा बहू को पीटती बेटी को बार-बार धक्का मारकर अलग किया जा रहा है। तभी बिस्तर पर बैठी सास उठकर आती है और बहू के गाल पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता से छूटने के बाद ननद एक बार फिर अपनी भाभी पर हमालवर हो जाती है और उसके दोनों पैर पकड़ कर घसीटते हुए कमरे से बाहर कर देती है। बहू को बाहर करने के बाद सास और ननद अपने रूम का कमरा बंद कर लेती हैं। वहीं जमीन पर लेटी बहू बार-बार अपने ससुर से बचाने की गुहार लगाती रहती है। उसका पति वीडियो बनाते हुए और मारो... खूब मारो... कहते हुए सुनाई दे रहा है।
इस मामले में जैथरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस को मौके पर भेजा था। मायके पक्ष के लोग युवती को अपने साथ ले गए हैं। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।