फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband illegal relationship revealed after one year of marriage wife could not tolerate

बेवफा पति: मोबाइल में पत्नी ने देखीं ऐसी तस्वीरें, रात में ही कर दिया बड़ा कांड; सुनकर नहीं होगा यकीन

Sun, 23 Jul 2023 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 09:36 AM IST
सार

शादी के एक साल बाद पति की ऐसी करतूत सामने आई कि पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसने रात में ऐसा कदम उठाया कि पति और ससुराल वालों के होश उड़ गए। 
 

विज्ञापन
husband illegal relationship revealed after one year of marriage wife could not tolerate
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के राजनगर में पति की बेवफाई से तंग आकर नवविवाहिता ने शुक्रवार रात फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि पति के दूसरी युवती से प्रेम संबंध थे। कई बार पंचायत के बाद भी आशिकी नहीं छोड़ने से बेटी अवसाद में चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी 

एटा के कस्बा मलावन निवासी सूरज पाल ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी रूबी की शादी एक साल पहले जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के राजनगर में राहुल के साथ की थी। वह मजदूरी करता है। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक चला। इसके बाद राहुल किसी अन्य युवती से फोन पर बातें करने लगा। रूबी को शक हुआ तो उसने पति के मोबाइल में फेसबुक और कॉल डिटेल चेक की। राहुल के फोन में एक युवती के साथ वाले कई फोटो थे। पंचायत होने पर राहुल ने आगे से ऐसा न होने का वादा किया था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे ससुराल से फोन आया कि रूबी की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें - दामाद की दौलत पर बिगड़ी नीयत: ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी ने भी दिया साथ; जानें कहानी

हत्या का लगाया आरोप 

सूरज पाल का आरोप है कि रूबी की उसके पति राहुल और ससुराल वालों ने हत्या की है। लोहामंडी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed