फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Gives triple talaq to wife Crime News Etah

एटाः पहले देवर ने जुर्म ढहाया अब पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, थाने पहुंची पीड़िता

Thu, 22 Aug 2019 11:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Aug 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Husband Gives triple talaq to wife Crime News Etah
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
पहले देवर ने जुर्म ढहाया अब पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता जब थाने अपनी फरियाद लेकर पहुंची। मगर पुलिस तीन तलाक का मामला नहीं मान रही है। पुलिस पीड़िता की ओर से पहले कराई गई रिपोर्ट का हवाला दे रही है।
विज्ञापन


थाना अवागढ़ के निवासी महिला ने आरोप लगाए कि शौहर निवासी पीर खार थाना एत्मादौला आगरा ने बुधवार को फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2018 में देवर तालिब खां ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसको लेकर पति और ससुरालीजन परेशान करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय से अपने पिता के साथ दिल्ली में रह रही है। पति की ओर से फोन पर तीन तलाक देने के बाद वह थाने पहुंचे और पति के खिलाफ तहरीर दी गई।हालांकि पुलिस ने पीड़िता की एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस पुराने मामले से घटना को जोड़कर तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

पीड़िता के परिजनों ने पति को थाने में लाकर दिया तीन तलाक की पीड़िता नजराना के परिजनों की ओर से पति आमिर व एक अन्य को थाने ले आए। पुलिस ने दोनों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। आरोपियों को परिजन पुलिस को सौंपने के बाद अपने घर चले गए। लेकिन पुलिस मामले को उल्टा करने में लग गई है।

थाना अवागढ़ प्रभारी अजीत सिंह से जब इस संबंध में बात हुई तो वह बोले तीन तलाक की तहरीर मिली है। इससे पहले भी एक मामला दर्ज हुआ है, उस मामले में महिला के परिवारीजन शिकोहाबाद से दो लोगों को लेकर आए हैं। उनके खिलाफ अपहरण की वारदात बनती है।

मुंशी से वापस कराए रुपये
सूत्र बताते हैं कि पीड़िता से थाने पर तैनात मुंशी ने तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए रिश्वत ले ली। थाना प्रभारी अजीत सिंह को जब पता चला कि तीन तलाक पीड़िता से रिश्वत ले ली गई है तो रिश्वत की रकम को वापस कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed