फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband gave triple Talaq on phone when wife delay 10 minutes to return home in Etah

मायके से लौटने में हुई 10 मिनट की देरी तो पति ने फोन पर दे दिया तलाक-तलाक-तलाक

Wed, 30 Jan 2019 12:21 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 30 Jan 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
husband gave triple Talaq on phone when wife delay 10 minutes to return home in Etah
प्रतीकात्मक चित्र
यूपी में तीन तलाक से जुड़ी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एटा का है जहां पति ने पत्नी के मायके से 10 मिनट की देरी से घर पहुंचने पर फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। बाद में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला का पति हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता है जहां पहुंचकर पुलिस मामले की जाँच करने की बात कह रही है ।
विज्ञापन


थाना नया गांव क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी समूल बेग़म को उसके पति अफ़रोज़ ने मायके से लौटने में दस मिनट की देरी होने पर फ़ोन पर तलाक़ दे दिया था। महिला ने बताया कि इसके बाद भी वो अपनी ससुराल पहुँची थी इस पर ससुरालियों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। जिसके बाद वो वापस मायके लौट गई।
विज्ञापन


फ़ोन पर तलाक़ बोलने से आहत हुई महिला ने पति सहित अन्य ससुरालियों के ख़िलाफ़ थाना नया गांव में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया है कि मैं बीमार दादी को देखने के लिए आयी थी। पति ने मुझे 2 घंटे का समय दिया था लेकिन मैं पति द्वारा दिये गए समय से 10 मिनट लेट हो गई थी। इस बात पर ही पति ने तीन बार तलाक़ बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर उसका पिछली बार गर्भपात हो चुका है। थाना प्रभारी नया गांव राम सिंह मौर्य ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कर आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed