फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suspects could not tell who took six year old girl mainpuri crime news

लापता बालिका: पल्लेदार आखिर कहां ले गया बेटी को, मां का रो-रोकर बुरा हाल; दो संदिग्ध भी न दे सके कोई सुराग

Fri, 01 Sep 2023 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 12:01 AM IST
सार

छह साल की मासूम बालिका के लापता होने के बाद लगातार पुलिस तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में दो संदिग्धों को भी पकड़ा गया, लेकिन उनसे भी पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लग सका है।
 

विज्ञापन
suspects could not tell who took six year old girl mainpuri crime news
लापता बालिका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में सोमवार की शाम से लापता वैष्णवी की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। लेकिन दोनों बच्ची को ले जाने वाला कौन है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। अब तक की तफ्तीश में पता चला है कि बच्ची को पल्लेदार ने भांवत चौराहा पर एक दुकान से चप्पल पहनाई थीं। इसके बाद बच्ची को कहां ले गया? इसका पता लगाने की पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

विज्ञापन

शहर के पावर हाउस रोड निवासी रूबी सोमवार की शाम जीआरपी थाने में खाना बनाने आई। इस दौरान उसकी छह साल की बेटी को रेलवे स्टेशन पर पल्लेदारी का काम करने वाला एक शख्स कहीं लेकर चला गया। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद तेजी के साथ बच्ची और आरोपी की तलाश में जुटी है। अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। लेकिन रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी से पुलिस को कुछ अहम जानकारियां हाथ लगीं। पल्लेदार वैष्णवी को लेकर भांवत चौराहा की ओर गया। इस दौरान उसे दो लोग मिले, जो उसके साथ आगे तक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज रेलवे गेट विपिन तोमर के नेतृत्व में खुलासे को लेकर काम कर रही टीम ने जब संदिग्धों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वह लोग पल्लेदार को सिर्फ पहचानते हैं। वह कहां का रहने वाला है और बच्ची को क्यों और कहां ले गया? इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बताया कि पल्लेदार ने बच्ची को भांवत चौराहे के पास एक दुकान से चप्पल भी पहनाई थी। इसके लिए एक साथी ने 50 रुपये भी उधार दिए थे। बच्ची को चप्पल पहनाने के बाद वह कहां चला गया। उन लोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। काम करने के दौरान सिर्फ पहचान थी। इससे ज्यादा वह पल्लेदार के बारे में कुछ नहीं जानते।

विज्ञापन

अतीत में जाकर मिल सकती है सफलता

जिस तरह से छह साल की वैष्णवी गायब हुई है, उसे ले जाने वाला उसे अपनी बेटी बता रहा है। उसे चप्पल पहनाई और बच्ची भी उसके साथ बेफिक्र नजर आ रही है। इस पूरे घटनाक्रम में अब पुलिस को निश्चित तौर पर महिला के अतीत के पन्ने पलटने की जरूरत है। रूबी जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र की रहने वाली है। हो सकता है कि पुलिस को अतीत में बच्ची के लापता होने के बारे में कुछ सुराग मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed