फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband filed fake death certificate of living wife in firozabad court

फिरोजाबाद: जीवित पत्नी को कागजों में मृत दर्शाया, ऐसे खुली शातिर पति की करतूत

Mon, 08 Mar 2021 04:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Mar 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
husband filed fake death certificate of living wife in firozabad court
सांकेतिक तस्वीर

फिरोजाबाद जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी जीवित पत्नी को कागजों में मृत दर्शा दिया। इतना ही नहीं, उसने पत्नी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर न्यायालय में दाखिल कर दिया। इसकी जानकारी महिला को तब हुई, जब उसके पते पर मृत्यु प्रमाण की तस्दीक कराई गई। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन


मामला थाना उत्तर क्षेत्र का है। नगला करन सिंह की रहने वाली आशा शर्मा ने पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी सादाबाद (हाथरस) के गांव जटोई निवासी ओमप्रकाश गौतम से वर्ष 2006 में की थी। इसके बाद दोनों छह साल साथ रहे। आशा के कोई संतान नहीं हुई तो ओमप्रकाश ने उसे छोड़ दिया और दूसरी महिला के साथ रहने लगा। 
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पत्नी को भरण-पोषण भत्ता दे रहा पति 
इस पर आशा ने उसके खिलाफ मुकदमा थाना उत्तर में लिखवाया। मामला न्यायालय में पहुंचा। न्यायालय ने महिला को पांच हजार रुपये प्रति माह देने के आदेश दिए। महिला ने खर्चा बढ़ाने के लिए न्यायालय से गुहार लगाई। इस पर पति ओमप्रकाश ने महिला से छुटकारा पाने के लिए फर्जी तरीके से खुर्जा नगर पालिका से मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त मृत्यु प्रमाण पत्र को वार्ड संख्या-10 के सभासद से प्रमाणित करा लिया। इसके बाद महिला के पति ने उस प्रमाणपत्र को न्यायालय में दाखिल करा दिया, लेकिन महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो हैरान रह गई। महिला ने पति पर फर्जी मृत्युप्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

खुर्जा नगर पालिका से बनवाया फर्जी प्रमाणपत्र
शातिर ओमप्रकाश ने खुर्जा नगर पालिका के कर्मचारियों से साठगांठ कर वर्ष 2011 में उसको मृत दर्शा कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया है। इतना ही नहीं उसने उसी प्रमाण पत्र को दिखाकर नगला करन सिंह के सभासद से प्रमाणित करा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed