{"_id":"607333ae0a24021d8176bde5","slug":"husband-extra-marital-affair-caught-by-wife-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूस बनी पत्नी: पति पर छाया प्रेमिका का खुमार, सोशल मीडिया से पत्नी ने खोजा नंबर और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासूस बनी पत्नी: पति पर छाया प्रेमिका का खुमार, सोशल मीडिया से पत्नी ने खोजा नंबर और फिर...
Mon, 12 Apr 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:08 AM IST
सार
- महिला की शादी को 12 साल हो चुके हैं
- पति दवा कारोबारी है, उनके दो बच्चे भी हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में दवा कारोबारी की पत्नी को पता चला कि उसके पति के किसी और महिला से संबंध हैं तो घर में रार हो गई। पत्नी के विरोध के बाद भी वह नहीं माना तो पत्नी से सोशल मीडिया पर उसकी प्रेमिका को खोज निकाला और उसके पति का मोबाइल नंबर भी पता कर लिया। इसके बाद उसके पति को फोन किया। इस पर भी बात नहीं बनी तो पुलिस से शिकायत के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा है।
शादी को 12 साल
महिला की शादी को 12 साल हो चुके हैं। पति दवा कारोबारी है। उनके दो बच्चे भी हैं। दो साल से महिला पति के व्यवहार से परेशान थी। पति उससे बात नहीं करता था। मोबाइल में व्यस्त रहता था। इस बारे में पूछने पर झगड़ा होने लगता था। एक दिन पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया तो उसे पता चला कि पति के संबंध एक महिला से हैं। इस पर महिला ने पति की प्रेमिका को सोशल मीडिया पर खोज लिया। उसकी फ्रेंड लिस्ट से उसके पति का मोबाइल नंबर मिल गया। उसके पति ने बताया कि वह दो साल पहले उससे संबंध तोड़ चुका है।
आस्था पर कोरोना का साया: बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से मिलेगा प्रवेश, गिरिराज जी की परिक्रमा बंद
विज्ञापन
इस पर महिला ने पुलिस से संपर्क किया। मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया। रविवार को दोनों कांउसिलिंग के लिए बुलाए गए। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इस पर समझौता नहीं हो सका। अगली तारीख दी गई है।
कान्हा की नगरी में कोरोना वायरस: संक्रमित दो मरीजों की मौत, 24 घंटे में मिले 171 पॉजिटिव
नौ दंपती में हुई सुलह
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना के मुताबिक, 80 दंपती को बुलाया गया था। दस दंपती आए। इनमें नौ मामलों में काउंसिलिंग करके पति-पत्नी के बीच सुलह करा दी गई।