{"_id":"60731a578e876702cf4c8cae","slug":"two-covid-patient-die-in-mathura-and-171-corona-virus-positive-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी में कोरोना वायरस: संक्रमित दो मरीजों की मौत, 24 घंटे में मिले 171 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी में कोरोना वायरस: संक्रमित दो मरीजों की मौत, 24 घंटे में मिले 171 पॉजिटिव
Mon, 12 Apr 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:07 AM IST
सार
- वृंदावन में सर्वाधिक 50 मामले
- सक्रिय मरीजो की संख्या बढ़कर हुई 735
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बाद घर सैनिटाइज करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। बीते 24 घंटे में जहां दो संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 171 नए संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर जहां 7873 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 735 हैं। मरने वालों की संख्या 119 है।
विज्ञापन
बताया गया कि नया नगला डैंपियर नगर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था जिसका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उसकी जयपुर के अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं, गांव बरारी निवासी एक वृद्ध महिला की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के लिवर में परेशानी के बाद आगरा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया। इन दोनों केसों को अभी स्वास्थ्य विभाग ने अपने यहां नहीं जोड़ा है।
विज्ञापन
आस्था पर कोरोना का साया: बांकेबिहारी मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से मिलेगा प्रवेश, गिरिराज जी की परिक्रमा बंद
विज्ञापन
इधर, जनपद में 171 नए पॉजिटिव मिले हैं। नए केस वृंदावन, कृष्णानगर स्थित आर्मी गार्डन, आशापुरम, रूपम सिनेमा के निकट कमल विहार कॉलोनी, रांची बांगर, गुरुनानक नगर, हरीनगर कृष्णानगर, राधा वैली, डैंपियर नगर, होलीगेट, चंद्रपुरी धोलीप्याऊ, पुष्पांजलि उपवन, लाल दरवाजा, मथुरा ब्लॉक, मछली फाटक मानिक चौक, औरंगाबाद, विकास नगर, बंगाली घाट, गऊ घाट, महाविद्या कॉलोनी, इंडस्ट्रीयल एरिया, राधिका विहार, सिविल लाइन, मथुरा रिफाइनरी क्षेत्र, रायपुर केस सामने आए हैं।
वैक्सीन लगवाने को अस्पताल में रही भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार से शुरू हुए टीका उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जिला अस्पताल सहित अन्य केंद्रों पर सुबह से ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुषों में वैक्सीन लगवाने को लेकर भीड़ रही। जिला अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को जहां आपात कक्ष के ऊपर बने सेंटर में वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुषों को जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 102 में वैक्सीन लगाई जा रही थी।
5079 लोगों को लगाई पहली डोज
रविवार का अवकाश होने के बाद भी महिलाऐं मेले की तरह में वैक्सीन लगवाने को आती दिखाई दी। वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में भी वैक्सीन को लेकर उत्साह दिखाई दिया। जनपद में 63 केंद्रों पर 5079 को पहली डोज लगाई गई, जबकि 61 लोगों को दूसरी डोज दी गई।