{"_id":"67c135c6ca1567f1c70f6f7b","slug":"husband-did-not-recharge-mobile-wife-reached-police-station-marriage-took-place-four-months-ago-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के चार महीने बाद ही क्लेश: पति की इस बात से नाराज हुई पत्नी...पहुंच गई थाने, मामला सुन पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के चार महीने बाद ही क्लेश: पति की इस बात से नाराज हुई पत्नी...पहुंच गई थाने, मामला सुन पुलिस भी हैरान
Fri, 28 Feb 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Feb 2025 09:34 AM IST
सार
आगरा में एक नवविवाहित जोड़े के बीच शादी के चार महीने बाद ही ऐसा क्लेश हुआ कि बात थाने तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों की बातों को गंभीरता से सुना। समझौता कराने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में फोन में रिचार्ज खत्म होने के बाद पति ने समय से रिचार्ज नहीं कराया। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। पति लेने नहीं आया तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर ने दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार को काउंसलिंग के बुलाया। वहां से समझौता कर साथ चले गए।
विज्ञापन
नवविवाहित जोड़े की चार महीने पहले ही शादी हुई। एक महीने पहले पत्नी के फोन का रिचार्ज खत्म हो गया। पति ने रिचार्ज नहीं कराया। काउंसलर ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को बुलाया। एक दूसरे को समझाया। पति ने वादा किया है कि अब वह पत्नी पर हाथ नहीं उठायेगा। इस बात पर पत्नी सहमत हो गई और दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन