फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband commits suicide after seeing his wife in objectionable condition with her brother-in-law

नीतू ने कटा दी थी नाक: पत्नी को जीजा संग रंगरलियां मनाते देख आहत था पति, भुलाए न भूल रहा था गम; लगा ली फांसी

Sun, 26 Mar 2023 04:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 04:41 PM IST
सार

पत्नी के उसके जीजा की साथ अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी पति को तब हुई, जब उसने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में उसके जीजा के साथ देख लिया। इसके बाद भी पत्नी की हरकतें बंद नहीं हुईं।
 

विज्ञापन
Husband commits suicide after seeing his wife in objectionable condition with her brother-in-law
आपत्तिजनक हालत में देखी थी पत्नी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक युवक की आत्महत्या के मामले में जिम्मेदार पत्नी के ठहराया गया है। मृतक युवक के पिता ने पुत्रवधू पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली। बताया कि पुत्रवधू के उसके जीजा के साथ अवैध संबंध थे। एक दिन बेटे ने अपनी पत्नी को उसके जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले मे कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2018 की है घटना 

मामला थाना अलीगंज के मोहल्ला राधा किशन का है। घटना तीन जून 2018 की है। यहां के रहने वाले उमेश कुमार (22) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पिता मुन्ना लाल ने अदालत के आदेश पर पुत्रवधू के जीजा दिनेश कुमार निवासी इमादपुर थाना राजा का रामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: पति को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गई पत्नी, न होती तो उजड़ जाता सुहाग; इस तरह बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति ने देख लिया था आपत्तिजनक स्थिति में

आरोप है कि पुत्रवधू नीतू के साथ दिनेश के संबंध थे। दोनों को पुत्र ने एक दिन आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, इसका विरोध किया था। इसके बाद दिनेश को घर बुलाकर समझाया गया, तो वह मान गया था। लेकिन उसने कहा कि 'अब तुम्हारे घर नहीं आऊंगा, लेकिन नीतू को नहीं रोक पाओगे। उससे मेरे संबंध शादी से पूर्व के हैं।' 

ये भी पढ़ें - Mathura: रोडवेज बस ने पहले मारी टक्कर, शिकायत करने पर फोड़ दिया कार चालक का सिर; बीच सड़क पर हुआ
 

पति को छोड़कर चली गई थी जीजा के पास 

इसके बाद मुन्ना लाल गांव के मकान को छोड़कर कस्बा में बेटे के घर रहने लगा। इस दौरान पुत्रवधू ने उससे काफी उल्टा सीधा कहा। आरोप है कि इसके बाद भी पुत्रवधू नीतू अपने बहनोई दिनेश के पास चली गई। इससे आहत होकर पुत्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। यह बात पड़ौसी प्रेमपाल सिंह व रामसनेही ने भी बताई कि उसने मौत से दो दिन पहले सारी बात बताई भी थी।

ये भी पढ़ें - Agra: इंटरव्यू देने गया था युवक, होटल के कमरे में तार-तार हो गई इज्जत; उतरवा दिए गए कपड़े और फिर...
 

मामले की जांच कर रही पुलिस 

प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला काफी पुराना है, जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed