{"_id":"5e391dc58ebc3ee5ba7df1fd","slug":"husband-brutally-murdered-his-wife-in-firozabad-marriage-before-two-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या, पति ने भी किया जान देने का प्रयास, दो माह पहले हुआ था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या, पति ने भी किया जान देने का प्रयास, दो माह पहले हुआ था निकाह
Tue, 04 Feb 2020 05:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Feb 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मोहल्ला नूरनगर में पति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने का प्रयास किया। वो घायल हो गया। घायल आरोपी अपनी मां के साथ सोमवार की रात थाना रामगढ़ पहुंचा।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
थाना रामगढ़ के नूरनगर निवासी आशमा उर्फ गोला (24) की सोमवार को रात उसके पति आसिफ ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आसिफ ने खुद भी जान देने का प्रयास किया।

Trending Videos
मां के साथ थाने पहुंचा घायल
चीख-पुकार पर आसिफ की मां राबिया उर्फ रब्बा बेगम जाग गई। घायल आसिफ को लेकर थाना रामगढ़ पहुंची। थाना पुलिस मौके पर जाने के साथ मृतका के कश्मीरी गेट स्थित मायके गई। मृतका के मायकेवालों को जानकारी दी।
घायल आसिफ को उपचार को जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने के कारण उसे एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया गया। आसिफ के हाथ और चेहरे पर चाकू से प्रहार के निशान हैं।
मृतका के पिता थाना रामगढ़ के कश्मीरी गेट निवासी बशीर खां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आशमा का निकाह 14 दिसंबर 2019 को किया था। इसके बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक एवं दो लाख नकदी की मांग कर रहे थे। इसके कारण बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था।

पति ने लगाया यह आरोप
एसएचओ रामगढ़ श्याम सिंह ने कहा कि मृतका के भाई हनीस खां की तहरीर पर महिला के पति आसिफ, देवर वारिश, ससुर इकरार, सास राबिया एवं नाजिम पुत्र इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उधर, हत्यारोपी पति आसिफ का कहना है कि पत्नी का किसी युवक से संबंध था। वो युवक से फोन पर बात करती थी। रोकने के बाबजूद भी नहीं मानीं। इस कारण उसकी हत्या कर दी।
उधर, हत्यारोपी पति आसिफ का कहना है कि पत्नी का किसी युवक से संबंध था। वो युवक से फोन पर बात करती थी। रोकने के बाबजूद भी नहीं मानीं। इस कारण उसकी हत्या कर दी।