{"_id":"69176c33e6621060350d85c4","slug":"husband-beats-wife-and-children-threatens-to-kill-them-kasganj-news-c-163-1-eta1001-141959-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पति ने पत्नी और बच्चों को पीटा, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पति ने पत्नी और बच्चों को पीटा, दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला श्रृंगार नगर निवासी एक महिला का आरोप है कि पति ने घर में घुसकर शराब के नशे में गालीगलौज की। जब विरोध किया तो पीटा और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली नगर में महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शृंगार नगर निवासी अंजली उपाध्याय ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि पति विजय शुक्ला के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। काफी समय पहले मकान का बैनामा उनके नाम हो चुका है और वह अपने दो बेटों के साथ उसमें रह रही हैं। अंजली का आरोप है कि पति विजय शुक्ला के संबंध किसी अन्य महिला से हैं और वह उसके साथ लालपुर में रहते हैं।
आरोप है कि 30 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे विजय शुक्ला शराब के नशे में घर के अंदर घुस आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई की और बीच-बचाव करने आए छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।