फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband attacked his wife with knife In Agra

आगरा में पत्नी की हत्या: बाल पकड़ घसीटा, चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार, पति ने जिस तरह ली कुंती की जान; कांप गए लोग

Tue, 07 Jul 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 07 Jul 2026 07:52 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। मायके में रह रही पत्नी पर पति ने चाकू से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दाैरान महिला की माैत हो गई।

विज्ञापन
husband attacked his wife with knife In Agra
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज के कोल्हाई मोहल्ले में मंगलवार शाम मायके में रह रहीं कुंती देवी (40) की घर चलने से मना करने पर पति रणवीर उर्फ रानू ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पति से झगड़े के बाद कुंती दो बच्चों के साथ एक साल से मायके में रह रही थीं। शाम करीब चार बजे रणवीर ससुराल पहुंचा और कुंती के बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। बाद में चाकू से एक के बाद कई वार किए। हमले के बाद भागते समय आरोपी को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। घायल महिला की इलाज के दाैरान मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


ताजगंज के कोल्हाई मोहल्ला निवासी कुंती देवी की शादी 21 साल पहले डाैकी स्थित कुंडाैल, पवावली निवासी रणवीर उर्फ रानू से हुई थी। रणवीर एक कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता है। उसके एक बेटा और एक बेटी है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। पति के शराब पीने और पिटाई से परेशान होकर कुंती मायके आ गई थीं। कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंती देवी की ताई माया ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह रणवीर अपने पिता राम प्रसाद के साथ घर आया। उसने कुंती पर घर चलने का दबाव बनाया। मगर वह घर नहीं जाना चाहती थी। इसलिए मना कर दिया। इससे वो नाराज हो गया। एक घंटे बाद पिता को लेकर चला गया। 

शाम तकरीबन चार बजे बजे वो शराब पीकर फिर से घर आया। घर के बाहर बाइक लगाई अंदर घुस आया। कुंती कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उसने उनके बाल पकड़ लिए। पड़ोस की महिला भी घर में बैठी थीं। उन्होंने शोर मचाया। मगर आरोपी कुंती को बाल पकड़कर बाहर घसीटते हुए ले जाने लगा। उसने विरोध किया तो चाकू निकाल लिया। इसके बाद उसके सीने, पेट और हाथ पर ताबड़तोड़ छह प्रहार कर दिए। इससे कुंती देवी लहूलुहान हो गईं। घर के फर्श पर खून ही खून हो गया। यह देखकर आरोपी घर से निकलकर भागने लगा। यह देखकर पड़ोसी उसके पीछे दाैड़े। आगे जाकर उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी से की पूछताछ
घटना की जानकारी पर एसीपी ताज सुरक्षा थाना ताजगंज की फोर्स के साथ पहुंच गए। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। वहीं घायल महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में भेज दिया गया। इलाज के दाैरान महिला की मृत्यु हो गई। एसीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed