फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband and wife quarrel cases increased due to inflation

महंगाई से बढ़ी घर में कलह: पति के दिए रुपयों से अब नहीं चलता घर, अधिक पैसे मांगने पर होता है झगड़ा

Mon, 25 Apr 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 12:08 AM IST
सार

घर का बजट बिगाड़ रही महंगाई अब पति-पत्नी के बीच कलह भी बढ़ा रही है। घर परिवार से निकल कर यह मामले अब पुलिस तक पहुंचने लगे हैं। पत्नियों की शिकायत है कि पति के दिए खर्चे में अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। रुपये मांगने पर झगड़ा होता है।

विज्ञापन
husband and wife quarrel cases increased due to inflation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 30 मामले आए। इनमें से 17 मामलों में घरेलू कलह की वजह महंगाई रही। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि वर्तमान में आ रहे मामलों में 50 से 60 फीसदी ऐसे मामले हैं, जिनमें महंगाई के कारण पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ा है और मारपीट की शिकायत सामने आई है। ऐसे मामलों में समझौता कराने में भी काफी दिक्कत आ रही है। ज्यादातर मामलों में पति आर्थिक स्थिति का हवाला देते हैं और महिलाएं महंगाई के कारण घर चलाने में परेशानी की दलील देती हैं। 

विज्ञापन

4000 रुपये में नहीं चलता अब घर, दो माह से मायके में 

थाना मलपुरा क्षेत्र निवासी युवती की शादी तीन साल पहले जगदीशपुरा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। पत्नी का कहना है कि पति हर माह घर खर्च के लिए चार हजार रुपये देता था। लेकिन अब इतने पैसों में घर नहीं चल पा रहा। अधिक पैसे मांगने पर पति झगड़ा करता है। मारपीट करता है। दो महीने से मायके में रह रही हूं। एक माह से मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है। 

विज्ञापन

हर चीज महंगी हो गई, अधिक पैसे मांगे तो झगड़ा होता है

गैलाना निवासी युवती की शादी कासगंज के रहने वाले युवक के साथ दो साल पहले हुई थी। पत्नी का कहना है कि पति जो पांच हजार रुपये महीने भर के खर्चे के लिए देता है, उसमें घर नहीं चल पाता है। हर चीज महंगी हो गई है लेकिन पति को यह बात समझ नहीं आती। वह खर्चे के लिए अधिक पैसे देने के लिए तैयार नहीं है। पति के साथ सास-ससुर भी कहते हैं कि इतने ही पैसों में घर चलाना होगा। चार महीने से पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed