{"_id":"66129bde1d944906290f6beb","slug":"husband-and-wife-fought-over-watching-serials-and-ipl-on-tv-in-agra-2024-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी बोली टीवी पर नाटक देखेंगे... पति ने कहा आईपीएल, फिर चलने लगे बेलन और बेल्ट; थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी बोली टीवी पर नाटक देखेंगे... पति ने कहा आईपीएल, फिर चलने लगे बेलन और बेल्ट; थाने पहुंचा मामला
Sun, 07 Apr 2024 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:05 PM IST
सार
घर पर पत्नी ने कहा कि टीवी पर हम सीरियल देखेंगे। इस पर पति ने कहा कि वह आईपीएल देखेगा। दोनों में कहासुनी होनी लगी। देखते ही देखते बेलन और बेल्ट चलने लगे। मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की।
विज्ञापन
TV
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में आईपीएल क्रिकेट मैच की दीवानगी ने दंपती में रार फैला दी। बात इतनी बढ़ गई की दोनों एक दूसरे को मारने पर उतारू हो गए। पति ने भी टीवी बंद करके बीवी के नाटक देखने पर रोक लगा दी। इस पर वह 12 दिन पहले मायके आ गई। परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई। काउंसलर के समझाने पर दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
हाथरस निवासी युवती की शादी दो वर्ष पहले सादाबाद के एक युवक के साथ हुई थी। पति नोएडा में नौकरी करता है। शादी के बाद कुछ ठीक चल रहा था। पत्नी का आरोप है कि आईपीएल शुरू होते ही पति नौकरी से छुट्टी लेकर घर आ जाता है। जब देखो हाथ में मोबाइल और सामने टीवी होती है।
विज्ञापन
पत्नी ने कहा नाटक देखेंगे
इस दौरान उसे खाना भी उसे बेड पर चाहिए। पत्नी को सीरीयल देखना पसंद है। पत्नी के सीरीयल और आइपीएल टीवी पर चलने का एक ही समय है। पत्नी के कई बार पति से नाटक देखने के दौरान मोबाइल पर क्रिकेट देखने के लिए बोला। मगर उसने अनसुना कर दिया।बात मारपीट तक पहुंच गई
दोनों में अपनी पंसद के चैनल देखने को लेकर झगड़ा होने लगा। बात मारपीट तक पहुंच गई। मगर पति ने इसके बाद भी पत्नी को सीरीयल नहीं देखने दिए। इस पर पत्नी नाराज होकर मायके में आ गई। परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई।
रविवार को काउंसलर अमित गौड ने दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया। दोनों को समझाया। पति ने कहा कि सीरीयल के टाइम पर वह क्रिकेट नहीं देखेगा। रविवार को दो मैच होते है। उस दिन सिर्फ एक ही देखेगा। इस पर पत्नी मान गई। समझौता हो गया।