फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and wife dead body found in suspicious condition

UP: आगरा में पति-पत्नी ने दी जान...कमरे में पास पड़ा मिला लड्डू और 20 दिन की मासूम, दृश्य देखकर कांप उठा कलेजा

Thu, 17 Apr 2025 04:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 17 Apr 2025 04:05 PM IST
सार

आगरा के शाहगंज में सनसनीखेज घटना सामने आई। कमरे में पति-पत्नी की लाशें मिलीं। पास ही  मासूम पड़ी मिली। दृश्य देखकर लोगों का कलेजा कांप गया।
 

विज्ञापन
Husband and wife dead body found in suspicious condition
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शाहगंज के आजमपाड़ा में बृहस्पतिवार को चांदी पायल कारखाना संचालक विनय उर्फ वीरू (24) और उनकी पत्नी डाॅली (21) के शव घर में मिले। डाॅली ने 20 दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। बेड पर बच्ची रो रही थी। मृत्यु से पहले वीरू ने अपने साले को व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजी थी, जिसमें वो अपने परिजन पर लड्डू में जहर देने की बात कह रहा था। पुलिस ने कमरे से आधा लड्डू बरामद किया है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन


 

उधर, डाॅली के परिजन ने विनय के परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुरालीजन व मायके के लोग भिड़ गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।सिकंदरा के गांव अटूस की डॉली (21) की शादी आजमपाड़ा के विनय उर्फ वीरू (24) के साथ फरवरी 2024 में हुई थी। डॉली के भाई संदीप ने बताया कि शादी के बाद से ही परिजन बाइक और रुपये मांग रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरू गिलेट की पायल बनाने का काम करता था। उसका पास में ही कारखाना था। घर में आए दिन झगड़े होते थे। आरोप लगाया कि विनय के भाई राम और टीटू कारखाना हथियाना चाहते थे। बहन गर्भवती हालत में थी, लेकिन एक ही घर में रहने के बाद भी सास, जेठानी, ननद ने देखभाल तक नहीं की। 20 दिन पहले एसएन अस्पताल में ऑपरेशन से बहन ने बच्ची को जन्म दिया था। तब से उत्पीड़न और ताने और बढ़ गए।

 
विज्ञापन

सास और जेठानी बेटी पैदा करने का ताना देती थीं। इससे पति-पत्नी तनाव में रहते थे। दो दिन पहले झगड़ा होने पर बहन डॉली मायके आई थी। वह बुधवार की सुबह ही ससुराल लौटी थी। बृहस्पतिवार को सुबह 11:27 बजे वीरू ने साले को ऑडियो क्लिप भेजा कि 4 लोगों ने हमें कुछ खिला दिया है, जल्दी आ जाओ। लेकिन वह पेपर देने गया था। उसे आने में देर हो गई। वह पुलिस को लेकर घर पहुंचा तब तक बहन और बहनोई की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed