{"_id":"63f766e122369c915e040715","slug":"husband-and-wife-attempted-suicide-by-setting-themselves-on-fire-after-two-years-of-love-marriage-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पुरानी प्रेम कहानी: पहले प्यार, फिर शादी, एक माह पहले हुई बेटी, अब उठाया खौफनाक कदम, क्या थी वजह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पुरानी प्रेम कहानी: पहले प्यार, फिर शादी, एक माह पहले हुई बेटी, अब उठाया खौफनाक कदम, क्या थी वजह?
Thu, 23 Feb 2023 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 06:45 PM IST
सार
दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। एक माह पहले ही उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रेम विवाह के बाद दंपती में ऐसा विवाद हुआ, कि दोनों ने एक साथ खुद को आग लगा ली। दोनों के आग की लपटों में घिरने के बाद चीख-पुकार मचाई। परिजन व आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। दोनों गंभीर रूप से जले थे। इनको पहले सीएचसी मारहरा ले जाया गया, वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
मामला मारहरा थाना क्षेत्र का है। खकरई निवासी हरी सिंह ने करीब दो वर्ष पहले राधा नाम की युवती से प्रेम विवाह किया। दोनों ने गृह कलह के चलते खुदकुशी करने के इरादे से बुधवार की रात करीब नौ बजे ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) अपने ऊपर डाल लिया। इसके बाद आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे पति-पत्नी को देख परिजनों के होश उड़ गए। घर के सदस्यों ने किसी तरह दोनों में लगी आग को बुझाया। महिला को करीब 80 फीसदी और युवक को 60 फीसदी तक जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
परिवार के ही चाचा सुरेशचंद ने बताया कि हरी सिंह करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह करके महिला को लाया है। किसी को कोई आपत्ति नहीं है। दोनों प्रेम से रहते आ रहे हैं। राधा ने एक माह पहले ही बेटी को जन्म दिया है। बुधवार की शाम को हरी खेतों पर कार्य कर रहा था। राधा वहां पर पहुंची और दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों घर आ गए और शाम को भी झगड़ते रहे। रात करीब नौ बजे एक-दूसरे से कहते सुने गए कि मैं मर जाता हूं। इसी दौरान दोनों ने डीजल डालकर आग लगा ली। बताया कि हरी सिंह की पहली पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी, उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष अफसर खान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गांव पहुंचे थे। इससे पहले ही परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ लेकर चले गए। जानकारी करने पर मालूम हुआ है कि हालत नाजुक है और उन्हें दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। दोनों ने आपसी कहासुनी पर ही आत्महत्या करने का प्रयास किया है।