फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband and there wife arrested by police

लोगों को मिलावटी शराब पिला रहे थे दंपती

Sun, 14 Feb 2021 05:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
husband and there wife arrested by police
मैनपुरी। थाना एलाऊ पुलिस ने शनिवार की रात सूचना पर मिलावटी शराब बेच रहे एक दंपती को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से करीब 50 लीटर अवैध शराब और यूरिया बरामद हुई। पकड़े गए दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

थाना पुलिस शनिवार रात क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा को सूचना मिली कि नगला मियां जाने वाले मार्ग पर एक दंपती लोगों को मिलावटी शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने एसआई अजय प्रताप सिंह को पुलिस बल के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसआई ने टीम के साथ दबिश देकर नगला मियां के पास से आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दंपती ने पूछताछ में बताया कि गांव व राहगीरों को शराब बेचते हैं। अपने नाम नीरज उर्फ पिंकी और रेशमा देवी निवासी नगला मियां बताया। इनके कब्जे से एक केन में करीब 50 लीटर यूरिया मिश्रित शराब और 800 ग्राम यूरिया मिली। रविवार को गिरफ्तार दंपती को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed