{"_id":"6011af2c8ebc3e33ad7325c1","slug":"husband-and-jeeja-murderd-a-woman-mainpuri-news-agr4781591184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और जीजा ने की थी विशाल की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और जीजा ने की थी विशाल की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा (मैनपुरी)। किठाह मार्ग पर 20 दिन पूर्व मिले शव की शिनाख्त उसके पिता कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव समायूं निवासी बसंत ने विशाल (22) के रूप में की। पुुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि उसकी हत्या शादीशुदा प्रेमिका के पति व जीजा ने समाज में हो रही बदनामी के चलते एक अन्य साथी के साथ मिलकर की थी। मंगलवार को सीओ भोगांव ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी दी।
चौकी परिसर में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर सीओ भोगांव ने बताया कि पुलिस ने देवेंद्र दिवाकर निवासी नगला पांडेय बेवर और कुलदीप उर्फ विक्रम निवासी गांव बीबीपुर थाना सौरिख कन्नौज को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने विशाल की हत्या किए जाने का जुर्म कबूल किया। पकड़े गए देवेंद्र ने बताया कि छोटी साली शीला की शादी कुलदीप उर्फ विक्रम के साथ 2015 में हुई थी। विशाल उसका दूर के रिश्ते का भाई था। उसका घर आना-जाना था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व वह शीला को अपने साथ नोएडा ले गया।
वहां एक किराए के मकान में रहने लगा। इससे समाज में उसकी व साले की बदनामी हो रही थी। तभी उन लोगों ने विशाल की हत्या करने की योजना बनाई। पहले उसने शीला और विशाल को अपने विश्वास में लेना शुरू कर दिया। विशाल टेंपो चलाता था, उसकी कुछ किस्तें जमा करने को रह गईं थीं। उसने किस्त जमा कराने में मदद की बात कहकर 20 जनवरी को अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
वहां उसे शराब पिलाई और जब वह नशे में हो गया तो उसे किठाह मार्ग पर बगिया मेें ले गए। वहां मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में छिपा दिया। हत्या की इस वारदात में उनका सहयोग अश्वनी उर्फ भोले निवासी तेजगंज बेवर ने भी किया था। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार जीजा साले को जेल भेजा गया है। हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
मोबाइल और मफलर बरामद
पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से गला घोंटने में प्रयोग किया गया मफलर बरामद किया। साथ ही विशाल का मोबाइल भी आरोपियों के कब्जे से मिल गया।