{"_id":"684e98bbd6e9c3c3ee0847f9","slug":"husband-also-committed-suicide-after-wife-committed-suicide-on-railway-track-2025-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दंपती में झगड़ा...शाम को ट्रेन से कटकर पत्नी ने दी जान, सुबह पति की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश; मचा चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दंपती में झगड़ा...शाम को ट्रेन से कटकर पत्नी ने दी जान, सुबह पति की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश; मचा चीत्कार
Sun, 15 Jun 2025 03:27 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:27 PM IST
सार
आगरा में दर्दनाक घटना सामने आई। दंपती में झगड़े से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस घटना से आहत पति भी ट्रेन के सामने कूद गया। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने शनिवार की शाम को ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। इससे आहत होकर पति ने भी सुबह इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
सिकंदरा बाईंपुर के रहने वाले महेश कुमार यादव (55) का गांव में ही बिल्डिंग मैटेरियल का काम है। परिवार में उनकी पत्नी सावित्री देवी (50) और तीन बेटे हैं। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि महेश कुमार का शनिवार की शाम को किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था।

Trending Videos
इस पर पत्नी ने नाराज होकर पदम प्राइड के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। देर रात घटना की जानकारी होने पर परिजन ने सावित्री देवी की शिनाख्त की। पत्नी की आत्महत्या करने से आहत होकर महेश कुमार ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया।
महेश ने सुबह 10 बजे करीब सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-UP: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, पर्यटन मंत्री बोले- सरकार देगी एक लाख रुपये