फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband accused of kidnapping and murder for love marriage

Agra News: प्रेम विवाह करने पर पति को अगवा कर हत्या का आरोप

Sat, 07 Jun 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of kidnapping and murder for love marriage
मैनपुरी। कस्बा कुरावली की रहने वाली युवती ने प्रेम विवाह से नाखुश ससुरालीजन पर पति को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को सदर कोतवाली में ससुर सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कुरावली क्षेत्र के गांव साकिन निवासी शिवानी ने बताया कि 18 फरवरी को बौद्ध धर्म के अनुसार बौद्ध मंदिर मैनपुरी में कौशलेंद्र निवासी अजमतपुर थाना मऊदरवाजा फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद के साथ शादी की थी। कौशलेंद्र ने अपने परिजन की मर्जी के खिलाफ उनसे प्रेम विवाह किया था। इस बात से घरवाले नाखुश थे। जब शादी की खबर कौशलेंद्र के घरवालों को मिली तो ससुर ओमप्रकाश, पंकज, विनीता, हरीश दो अन्य लोगों के साथ मंदिर के बाहर आ गए। जबरन उन्हें घेर लिया और गालीगलौज करते हुए पति को जीप में डाल कर अगवा कर ले गए। इस घटना के बाद पति का मोबाइल लगातार बंद जा रहा है। जब पति के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया। उन्होंने अंदेशा जताया कि ससुरालीजन ने अपनी प्रतिष्ठा की वजह से पति की हत्या कर दी है। जब थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed