फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hungar stricks

चुनाव बहिष्कार एलान के बाद अब भूख हड़ताल का एलान

Tue, 17 Dec 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
hungar stricks
17एमएनपी-24-किशनी के रंपुरा में वोट नहीं तो विकास नहीं का नारा देते हुए धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
किशनी। क्षेत्र के गांव रंपुरा में विकास न होने से नाराज ग्रामीणों ने दो दिन पहले चुनाव बहिष्कार का एलान किया था लेकिन दो दिनों तक सुनवाई न होने के बाद अब चुनाव बहिष्कार भूख हड़ताल में बदल गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। वहीं बुधवार से वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

किशनी के गांव रंपुरा में ग्रामीण नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। कच्ची गलियां जहां दलदल में तब्दील हो गई हैं। योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिला है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को चुनाव बहिष्कार की घोषणा की थी। दो दिन बाद भी जब कोई अफसर गांव का हाल जानने नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। मंगलवार को गुस्साए ग्रामीणों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। वहीं चुनाव बहिष्कार अब भूख हड़ताल में बदल गया। बुधवार से ग्रामीण भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

ऐसे में अब प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब देखना ये है कि बुधवार को भी कोई अधिकारी गांव पहुंचता है या नहीं। प्रदर्शन करने वालों में अनुज कुमार, बृजमोहन कुमार, रामेश्वर सिंह, रोहित सिंह, कन्हैयालाल, रमेश कुमार, महावीर, ब्रजेश सिंह, अमर पाल, मुकेश कुमार, रामौतार, राजराम, राजवीर, रामनरेश, प्रताप सिंह, रामचंद्र, शेर सिंह, बालेश्वर दयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed