फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hundreds of acres of land in Ghandi Nandu and Jindpura are barren due to waterlogging.

Agra News: घंड़ी नंदू और जिंदपुरा में जलभराव से सैकड़ों बीघा जमीन बंजर

Wed, 28 Jan 2026 10:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of land in Ghandi Nandu and Jindpura are barren due to waterlogging.
किरावली घड़ी ,नंदू एवं जिन्दपुरा में पड़ी बंजर खेती फोटो स्रोत किसान

विज्ञापन
किरावली। तहसील के गांव सलेमाबाद मौजा घड़ी नंदू और जिंदपुरा के किसानों की भूमि खेड़ा बाकंदा एवं बांदा खास में है। किसानों की पीड़ा है कि जलभराव के कारण खेतों की भूमि बंजर हो गई है। किसानों ने तहसील प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
किसान हाकिम सिंह लवानिया, नवल-किशोर लवानिया, समुद्र सिंह आदि ने बताया कि हमारे गांव की खेती भूमि जलभराव के कारण विगत कई वर्षों से बंजर रह जाती है। किरावली से दूसरा मार्ग बन जाने से यह समस्या बनी हुई है। पूर्व में बारिश का पानी सदर रास्ते से खारी नदी में जाता था। अब सरसा, अरेरा, जाजऊ, मलिकपुर, नगला कोरई आदि गांवों का पानी हमारे खेतों में आने से जलभराव हो जाता है। जिससे हमारे खेत बंजर रह जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में उक्त समस्या उपजिलाधिकारी किरावली को बताई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों का कहना है कि उन्होंने क्राप लोन भी ले रखा है। खेती बंजर रह जाने से क्राप लोन भी जमा नहीं हो पा रहा है। तहसील प्रशासन से समस्या समाधान की मांग करने वालों में हाकिम सिंह लवानियां, समुद्र सिंह, रामसिंह,करूआ, उदयवीर, अजय सिंह, रामजीलाल, प्रीतमसिंह, भोला, रघुवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

वर्जन
किसानों की जलभराव की समस्या घड़ी नंदू एवं जिंदपुरा में है। इसके लिए राजस्व टीम और सिंचाई विभाग की टीम से जांच करवाकर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपांकर, तहसीलदार किरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed