{"_id":"5b7ad2e142c79246773ea242","slug":"hundred-rupees-charge-penalty-for-lost-of-taj-mahal-ticket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल का दीदार करने से पहले इसका रखें ध्यान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल का दीदार करने से पहले इसका रखें ध्यान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा जुर्माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के दीदार के दौरान इसका प्रवेश टिकट अब संभालकर रखना होगा। अगर यह खो गया तो पर्यटक को 100 रुपये का जुर्माना देना होगा। टिकट के बिना ताज से बाहर भी नहीं निकल सकेंगे।
विज्ञापन
मेट्रो रेल की तर्ज पर ताजमहल में प्रवेश की नई व्यवस्था जल्द ही शुरू की जानी है, जिसमें प्रवेश के समय टर्न स्टाइल गेट पर टोकन दिखाना होगा। बाहर निकलने के लिए भी टर्न स्टाइल गेट में टोकन को डालना होगा।
विज्ञापन
टर्न स्टाइल गेट से ताजमहल में पर्यटकों के प्रवेश की नई व्यवस्था के तहत पूर्वी और पश्चिमी गेट पर टोकन काउंटर भी बना दिए गए हैं। प्रवेश के लिए सात और निकास के लिए पांच टर्न स्टाइल गेट हैं।
विज्ञापन
तीन घंटे के बाद करना होगा रिचार्ज
बाहर निकलने पर अगर टोकन खो जाता है तो पर्यटक काउंटर से नया टोकन खरीद सकते हैं, जिसके लिए 100 रुपये चुकाने होंगे। पर्यटक अगर तीन घंटे से ज्यादा ताजमहल में रहेंगे तो टोकन डालने पर भी टर्न स्टाइल गेट खुलेगा नहीं, ऐसे में इसी काउंटर से पर्यटकों को इसे री-चार्ज कराना होगा।
50 रुपये में प्रवेश, निकलने को 100 रुपये
ताजमहल में प्रवेश के लिए 50 रुपये का टिकट है, लेकिन टिकट खो जाने पर 100 रुपये का जुर्माना देना होगा। यह भारतीय पर्यटकों के लिए है। विदेशी पर्यटकों के लिए अभी जुर्माने की दर तय होनी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक विदेशी पर्यटकों के लिए यह रकम 1200 से 1500 रुपये तक हो सकती है।
50 रुपये में प्रवेश, निकलने को 100 रुपये
ताजमहल में प्रवेश के लिए 50 रुपये का टिकट है, लेकिन टिकट खो जाने पर 100 रुपये का जुर्माना देना होगा। यह भारतीय पर्यटकों के लिए है। विदेशी पर्यटकों के लिए अभी जुर्माने की दर तय होनी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक विदेशी पर्यटकों के लिए यह रकम 1200 से 1500 रुपये तक हो सकती है।