फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hundred bighas of wheat crop burn due to fire in the field

Agra News: खेत में आग लगने से सौ बीघा गेहूं की फसल जली

Wed, 12 Apr 2023 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hundred bighas of wheat crop burn due to fire in the field
करहल/किशनी। तहसील करहल के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बुधवार को लगी आग से सौ बीघा फसल जल गई। सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी फायर सर्विस की गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर और हरे पेड़ की टहनियों से आग पर काबू पाया।बुधवार को दिन में लगभग 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते खेतों में कटने के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा तफरी और हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक लगभग सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि फसलों में आग लगने की सूचना उन्होंने फायर सर्विस और संबंधित थाना पुलिस को दी। लेकिन डेढ़ घंटे तक राहत एवं बचाव के लिए काई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खुद कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर से जुताई करके, पानी चलाकर और हरे पेड़ों की टहनियों की सहायता से आग पर काबू पाया। आग लगने से सिपाही, रामनाथ, जगन्नाथ सिंह, विजयपाल निवासी सलेमपुर, अमृत सिंह, वीरेश, पिंटू निवासी नगरिया, सिपाहीराम निवासी नगला धारा, होरीलाल त्रिपाठी निवासी तखरऊ के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आग में जली है। सूचना पर पहुंचे अधिकारी फसलों के नुकसान के आकलन में जुटे हैं। किसानों ने प्रशासन फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed