फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Humidity made life miserable before monsoon mercury reached 39 degrees Storm forecast on 31st

UP Weather: मानसून से पहले उमस ने किया बेहाल, पारा 39 डिग्री पर... 31 को तूफान का पूर्वानुमान

Wed, 28 May 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 May 2025 09:22 AM IST
सार

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आगरा में अधिकतम आर्द्रता 81 फीसदी रही। इस दौरान उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। 
 

विज्ञापन
Humidity made life miserable before monsoon mercury reached 39 degrees Storm forecast on 31st
उमस भरी गर्मी से बचने के लिए मुंह बांधकर कर व सिर पर टोपी लगाकर आते-जाते यात्री। संवा

विस्तार

मानसून से पहले ही जुलाई-अगस्त जैसी उमस भरी गर्मी ने लोगों को मंगलवार को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन 81 फीसदी आर्द्रता होने के कारण 46 डिग्री जैसी गर्मी होने का एहसास बना रहा। उमस से बेहाल लोगों को 2 दिन तक गर्मी और झेलनी होगी। इसके बाद बादलों के छाने और 31 मई को आंधी-तूफान आने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन


 

मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री पर रहा। सुबह से रात तक आर्द्रता ज्यादा होने से गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। बादलों की लुकाछिपी पूरे दिन बनी रही, लेकिन हवा की रफ्तार कम रही, जिससे उमस ने लोगों को ज्यादा बेहाल किया। दोपहर में जब पारा 39 डिग्री पर था, तब 46 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास बना रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन उसके बाद 30 मई से चार से पांच दिनों के लिए तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 30 मई को बूंदाबांदी और 31 मई को 70 किमी की रफ्तार से तेज आंधी आने के आसार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed