फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Human skeleton found from toilet tank DNA will identify deceased bought house five years ago

शौचालय में मानव कंकाल: पांच साल से रह रहा था परिवार, मरने वाला कौन, DNA रिपोर्ट खोलेगी राज

Sun, 19 Feb 2023 04:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 04:44 PM IST
सार

 शौचालय के टैंक में मिला कंकाल किसका है? डीएनए जांच से ये राज खुलेगा। ये मकान छोटेलाल से पांच साल पहले खरीदा गया था। परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़ों से पहचान छोटेलाल के रूप में ही की है। 
 

विज्ञापन
Human skeleton found from toilet tank DNA will identify deceased bought house five years ago
नर कंकाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में घर के शौचालय के टैंक में मिले छोटेलाल के कंकाल की हड्डियों का पुलिस डीएनए करा रही है। पुलिस ने छोटेलाल की पत्नी सुदामा के ब्लड का सैंपल लेकर डीएनए कराने भेजा है। इससे जांच में यह स्पष्ट हो सके कि घर के शौचालय के टैंक में मिला कंकाल छोटेलाल का था अथवा नहीं।
विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र के कृष्णानगर स्थित जिस घर के शौचालय के टैंक से कंकाल बरामद किया गया। वह मकान शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बृजनगर निवासी उमेश चंद्र यादव ने मोहल्ला कृष्णा नगर में वर्ष 2015 में सुशील से खरीदा था। सुशील कबाड़े का कारोबारी था और चोरी के वाहनों को खरीदकर काटने के साथ बेचने का काम करता था। वर्ष 2018 में उत्तर पुलिस ने सुशील को एक मुकदमे के संबंध में हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद सुशील की तबीयत खराब होने पर उसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। सुशील के दो भाई नीरज और संजू है। तीनों भाइयों के मकान पासपास में है। सुशील और नीरज ने अपना हिस्सा उमेश चंद्र यादव को बेच दिया था। इसके बाद सुशील का परिवार संजू के मकान में निवास कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील के दो बेटे और दो बेटी है। बड़ी बेटी की उम्र करीब 17 साल है। घटना के खुलासे को पांच टीमों का गठन किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने कई लोगों को जहां हिरासत में लिया है। वहीं घटना का जल्द खुलासा करने की बात पुलिस द्वारा कहीं जा रही है।


वहीं पुलिस ने छोटेलाल के भाई और बेटे के खून को जांच के लिए भेजा था। अब पुलिस ने छोटेलाल की पत्नी के सुदामा के ब्लड का सैंपल भेजा है। इससे जांच में यह प्रतीत हो सके कि कंकाल छोटेलाल का था अथवा किसी और का। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि छोटेलाल की पत्नी सुदामा के ब्लड सैंपुल लेकर उसको जांच के लिए भेजा गया है।उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही काफी कुछ स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed