{"_id":"69c21238829b34f2390e90d8","slug":"huge-rush-at-sn-medical-college-patients-wait-for-hours-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में इस कदर उमड़ी मरीजों की भीड़, पर्चे के लिए धक्कामुक्की; 5 घंटे में मिल पाया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज में इस कदर उमड़ी मरीजों की भीड़, पर्चे के लिए धक्कामुक्की; 5 घंटे में मिल पाया इलाज
Tue, 24 Mar 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:55 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को भारी भीड़ के चलते मरीजों को 4-5 घंटे तक लाइन में लगकर इलाज कराना पड़ा। धक्कामुक्की और अव्यवस्था के बीच पर्चा, जांच और दवा के लिए मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। इससे हॉल ठसाठस भर गया। पर्चा बनवाने के लिए गेट के बाहर तक लाइन लग गई। धक्कामुक्की और मारामारी झेलनी पड़ी। 4-5 घंटे में मरीजों को इलाज मिल सका।
ओपीडी हॉल सुबह 9 बजे से डेढ़ बजे तक हॉल ठसाठस भरा रहा। पर्चा, दवा और जांच के काउंटर पर लंबी लाइन लगी थी। पर्चे जल्दी बनवाने के लिए मरीज धक्कामुक्की करने लगे। इस पर गार्ड ने व्यवस्था संभाली। पर्चा, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले सोमवार को ओपीडी में डेढ़ गुना से अधिक मरीज आते हैं। सोमवार को 2563 पर्चे बने। मरीज की भीड़ देखते हुए ऑनलाइन पर्चा भी बनवाए गए। डॉक्टरों ने भी एक घंटे अतिरिक्त तीन बजे तक मरीज देखे हैं।
ये बोले मरीज:
तीन घंटे लाइन में लगने पर बन पाया पर्चा
लोहामंडी निवासी आशीष पटेल ने कहा कि त्वचा की एलर्जी से परेशान हूं। हॉल के गेट के बाहर तक लंबी लाइन लगी थी। तीन घंटे तक लाइन में लगने के बाद धक्कामुक्की झेलते हुए पर्चा बनवाया। डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में दो घंटे और लग गए।
विज्ञापन
लाइन में खड़े रहने हालत हुई खराब
यमुनापार निवासी संपत सोनी ने बताया कि हाथ में चोट लग गई थी। इसे दिखाने के लिए एसएन आई। हॉल ठसाठस भरा हुआ था। पर्चे के लिए धक्कामुक्की और मारामारी हो रही थी। ढाई-तीन घंटे में लाइन में लगने पर पर्चा बना। खड़े रहने से हालत खराब हो गई।